फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   mosam

दो दिन तक होगी रिमझिम बारिश, फिर आसमान साफ

Fri, 17 Jan 2020 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
mosam
पीलीभीत। भूमध्य सागर से उठे पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। अब कम से कम दो दिन तक पहाड़ों पर वर्फबारी और बारिश होगी। इसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा। तराई क्षेत्र में भी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से सप्ताह के आखिरी दो दिन तक तेज हवा के बीच हल्की मध्यम बारिश होने का अनुमान है। सर्दी का प्रकोप भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह तड़के भी हल्की बूंदाबांदी हुई। बादलों की गरज और चमक से काली घटाएं घिरीं। हालांकि थोड़ी देर बाद सूर्यदेव के भी दर्शन हुए मगर दोपहर बाद मौसम का मिजाज फिर बदल गया। एक बार फिर काली घटाएं छा गईं। शाम को हल्की बूंदाबांदी भी होने लगी। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश होने से शीतलहर और गलन का प्रकोप कम हो गया। लखनऊ आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि भूमध्य सागर से उठे पश्चिमी विक्षोभ भारत के जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों से होते हुए मैदानी इलाकों में सक्रिय हो गया है। इसके चलते आगामी दो दिन तक हल्की और मध्यम बारिश होगी। सात से 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेंगी। बादल छाए रहेंगे। कभी कभार धूप निकलेगी, मगर उसकी तीव्रता कम रहेगी। 19 जनवरी को मौसम साफ होगा और कम तीव्रता की धूप निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed