{"_id":"67606cb7d19a54f28e0b8bee","slug":"morning-roadways-bus-service-closed-daily-commuters-troubled-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-127371-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सुबह की रोडवेज बस सेवा बंद, दैनिक यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सुबह की रोडवेज बस सेवा बंद, दैनिक यात्री परेशान
Mon, 16 Dec 2024 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत का रोडवेज बस स्टैंड।फाइल फोटो
पीलीभीत। परिवहन निगम ने बीसलपुर मार्ग पर सुबह 8:30 बजे चलने वाली बस का संचालन बंद कर दिया है। इससे दैनिक यात्रियों के साथ ही अन्य लोगों को भी परेशानी हो रही है। यात्रियों को डग्गामार वाहनों से जोखिम के बीच सफर करना पड़ा रहा है।
पीलीभीत डिपो बीसलपुर मार्ग पर पांच बसों का संचालन कर रहा है। इन बसों की समय सारिणी बस अड्डे या अन्य स्थान पर लगी न होने से यात्रियों को परेशानी होती है। डिपो के अधिकारी भी बसों के संचालन के समय की जानकारी नहीं दे रहे।
बीसलपुर मार्ग पर लंबे समय से सुबह 8:30 बजे संचालित रोडवेज बस सेवा भी बंद कर दी है। इस बस से काफी संख्या में दैनिक यात्री जिला मुख्यालय पहुंचते थे। अब इन्हें डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। मजबूरी का फायदा उठाकर डग्गामार वाहन संचालक भी ज्यादा किराया वसूलते हैं।
विज्ञापन
शाम के समय भी हो रही परेशानी
इस मार्ग पर अन्य डिपो की बसों का संचालन भी नहीं होता है। यात्रियों को सबसे अधिक समस्या शाम के समय होती है। बस न मिलने से यात्री ट्रक, लोडर आदि वाहनों का भी सहारा लेते हैं। वहीं जिम्मेदार इस मार्ग सवारी कम होने का हवाला दे रहे है।
-- -- -- -- -
फोटो: 19
बीसलपुर मार्ग पर परिवहन सेवाएं काफी खराब है। रोडवेज बसें कम होने का फायदा डग्गामार वाहन वाले उठा रहे हैं। अधिकारी व जनप्रतिनिधियों को इसको लेकर ध्यान देने की जरूरत है।- आशू भारद्वाज, दैनिक यात्री
-- -- -
फोटो: 20
जिस दिन शाम को घर जाने के लिए ट्रेन छूट जाती है, उस दिन कई वाहन बदलकर घर जाना पड़ता है। डग्गामार वाहनों में सफर करने से जान का खतरा भी बना रहता है। - अखिलेश गंगवार, दैनिक यात्री
वर्जन:
इस मार्ग पर सवारियां काफी कम है। इसकी वजह से बसें कम हैं। सुबह वाली बस भी सवारियों की कमी की वजह से ही बंद की गई होगी।- पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम