{"_id":"62c730d4c1c62644c951f768","slug":"mock-drill-rescued-two-drowning-people-in-sharda-river-pilibhit-news-bly490685273","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉक ड्रिलः शारदा नदी में डूब रहे दो लोगों को बाढ़ आपदा दल ने सुरक्षित निकाला, एक को अस्पताल में भर्ती कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉक ड्रिलः शारदा नदी में डूब रहे दो लोगों को बाढ़ आपदा दल ने सुरक्षित निकाला, एक को अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन
मॉक ड्रिल के दौरान शारदा नदी पर मौजूद एसडीएम व अन्य अफसर।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलीनगर। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र नगरिया खुर्द कला में बृहस्पतिवार को प्रशासन ने मॉक ड्रिल किया। इस दौरान शारदा नदी में डूब रहे दो ग्रामीणों को सुरक्षित निकालने के साथ अस्पताल ले जाकर उपचार करने का प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों को बाढ़ से निपटने व सावधानी बरतने का प्रशिक्षण दिया गया। बाढ़ के दौरान होने वाली मुश्किलों को कम समय में दूर करने के लिए प्रशासन ने आवश्यक रिहर्सल किया। ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि बाढ़ के दौरान उन्हें किसी प्रकार की दिक्क्त नहीं होने दी जाएगी।
जिले के कलीनगर तहसील क्षेत्र में शारदा नदी का प्रभाव अधिक रहता है। रमनगरा, नगरिया खुर्द कला, ढकिया ताल्लुके महाराजपुर, गभिया, नौजल्हा समेत दस से अधिक गांव संवेदनशील माने जाते हैं। पिछले साल नदी में आई बाढ़ ने इन गांवों में भारी तबाही मचाई थी। पानी अधिक बढ़ने से करीब 40 ग्रामीण शारदा नदी की बाढ़ में फंस गए थे। उन्हें वायुसेना के जवानों ने सुरक्षित निकाला था। इधर, इस बार प्रशासन बाढ़ से बचाव की पूरी तैयारी में जुटा है। नगरिया खुर्द कला गांव में मॉक ड्रिल का कंट्रोल रूम स्थापित किया।
नदी में दो व्यक्तियों के डूबने की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान विवेकानंद ने सूचना कंट्रोल रूम को दी। मॉक ड्रिल को कमांड कर रही एसडीएम शिखा शुक्ला ने तत्काल टीम को सक्रिय किया। एसएसबी रेस्क्यू टीम नदी पर पहुंची। मोटरबोट से रेस्क्यू कर दोनों को सुरक्षित निकाला गया। एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद एंबूलेंस की मदद से गभिया पीएचसी भेजा। वहीं नगरिया खुर्द कला के मैदान पर ग्रामीणों को बाढ़ से बचाव से संबंधित जरूरी जानकारी साझा कर जागरूक किया गया।
विज्ञापन
ये हुए शामिल
टीम कमांडर एसडीएम शिखा शुक्ला रही, कमांडर पार्ट पुलिस अधिकारी के रूप में सीओ पूरनपुर वीरेंद्र विक्रम सिंह के अलावा तहसीलदार जनार्दन मौजूद रहे। राजस्व, स्वास्थ्य, पूर्ति विभाग, पशु विभाग, आर्मी, एसएसबी, पुलिस, होमगार्ड, समेत विभागों के अफसर और कर्मचारी मौजूद रहे।

मॉक ड्रिल के दौरान नदी में डूब रहे व्यक्ति का प्राथमिक उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी।- फोटो : PILIBHIT