फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mobile team holding two imitator of JMB

जेएमबी में सचल दल ने दो नकलची पकड़े

Wed, 11 Mar 2015 11:56 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 11 Mar 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Mobile team holding two imitator of JMB
विश्वविद्यालय परीक्षा
विज्ञापन
के दौरान बुधवार को जेएमबी इंस्टीट्यूट में आंतरिक सचल दल ने दो परीक्षार्थियों को नकल करते दबोच लिया। शहर के तीन परीक्षा केंद्रों पर 2695 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जबकि 79 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।

विश्वविद्यालय परीक्षा के तीसरे दिन पहली पाली में बीकॉम प्रथम वर्ष के परीक्षार्थियों ने ग्रुप ए का द्वितीय प्रश्नपत्र, दूसरी पाली में बीकॉम तृतीय वर्ष के परीक्षार्थियों ने ग्रुप ए के द्वितीय प्रशभनपत्र, एमए प्रथम वर्ष के परीक्षार्थियों ने अर्थशास्त्र और तीसरी पाली में बीकॉम द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थियों ने ग्रुप ए के द्वितीय प्रशभनपत्र की परीक्षा दी।

जेएमबी इंस्टीट्यूट में प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान आंतरिक सचल दल ने दो परीक्षार्थियों को नकल करते दबोच लिया। दोनों परीक्षार्थियों की उत्तरपुस्तिकाएं सील करने के बाद उन्हें नई उत्तरपुस्तिकाएं दी गई। जेएमबी इंस्टीट्यूट की प्राचार्य डॉ. प्रीति मिश्रा ने बताया कि तीनों पालियों में 878 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जबकि 19 परीक्षा गैरहाजिर रहे।

उपाधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर तीनों पालियों में 1519 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, 59 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुनीता सक्सेना ने बताया कि बुधवार को हुई परीक्षा में 298 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, एक परीक्षार्थी गैरहाजिर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed