फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   MNREGA: Payments of three and a half crores to a firm in three years, start investigation

मनरेगा: एक फर्म को तीन साल में साढ़े तीन करोड़ का भुगतान, छानबीन शुरू

Sun, 22 Nov 2020 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
MNREGA: Payments of three and a half crores to a firm in three years, start investigation
फर्म के कागजात से लेकर खातों की जुटाई जा रही जानकारी
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर चल रही है मनरेगा के कामों की जांच, दो फर्म रडार पर
पीलीभीत। मनरेगा में करोड़ों रुपये के घोटाले के शक में दो फर्मों को लेकर चल रही जांच में एक बड़ा साक्ष्य अफसरों को मिला है। एक फर्म को हुए लेनदेन का हिसाब निकलवाया गया तो अफसर भी दंग रह गए। तीन साल के भीतर फर्म को साढ़े तीन करोड़ से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। फर्म एक कर्मचारी की बताई जा रही है। ऐसे मेें शिकंजा कसने को फर्म से जुड़े कागजात जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। बैंक खाते भी खंगाले जाएंगे। फिलहाल अफसर कागजात मिलने के बाद ही तस्वीर साफ होने की बात कह रहे हैं।

अमरिया के एपीओ अजय कुमार ने फर्म और फर्जी मस्टररोल बनाकर मनरेगा में करोड़ों का घोटाला किया था। अगस्त में शासन के निर्देश पर एपीओ और तीन रोजगार सेवकों को जेल भेजा गया था। डीएम पुलकित खरे के निर्देश पर जनपद में मनरेगा के तहत कराए गए कामों की जांच शुरू कराई गई थी। माधोटांडा के एक रोजगार सेवक और पूरनपुर क्षेत्र के एक तकनीकि सहायक के परिवार की नाम से फर्म चलाकर घोटाले की बात अफसरों तक पहुंची। इस पर दो फर्मों की जांच कराई जा रही है। इसी बीच एक फर्म को हुए लेनदेन का ब्योरा जुटाया गया। साल 2018 में फर्म को करीब 2.35 करोड़, 2019 में 87 लाख और 2020 में अब तक 34 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। इसका लेखाजोखा जांच कर रहे डीडीओ जुटा चुके हैं। मगर अब तक फर्म से जुड़े आवश्यक कागजात और अन्य तमाम अभिलेख मुहैया नहीं कराए गए है, जिसे लेकर पत्राचार ब्लॉक स्तर पर किया जा रहा। मगर कहीं न कहीं घोटाले का शक अधिकारियों को भी है। कार्रवाई के लिए सिर्फ अभिलेख मिलने का इंतजार किया जा रहा है। इसके अलावा भी कई बिंदुओं पर छानबीन चल रही है।
विज्ञापन

मनरेगा के कामों की जांच चल रही है। संदेह पर फर्म को हुए भुगतान का ब्योरा निकलवाया गया था। जांच पूरी होने के बाद तस्वीर स्पष्ट कर दी जाएगी।
- योगेंद्र कुमार पाठक, डीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed