फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   missing girl dead body found in the canal in pilibhit

नहर में मिली युवती की लाश: रात में परिवार के साथ सोई थी अनम, सुबह परिजनों को मिली मौत की खबर

Sun, 02 Jul 2023 07:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Jul 2023 07:03 PM IST
सार

न्यूरिया क्षेत्र की बनकटी नहर में रविवार को युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों का कहना है कि सुबह जब वे लोग जागे तो बेटी घर पर नहीं थी। नहर में लाश मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। 

विज्ञापन
missing girl dead body found in the canal in pilibhit
युवती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के न्यूरिया कस्बे के मोहल्ला यार खां की एक युवती का शव बनकटी की नहर में उतराता मिला। रविवार सुबह परिजन सोकर उठे तो युवती घर पर नहीं थी। काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसी दौरान एक लड़की के शव के बनकटी नहर में बहने की सूचना पहुंची। मौके पर पहुंचे पिता ने शव निकाला। देखा तो शव बेटी का था। 

विज्ञापन


न्यूरिया कस्बे के रहने वाले गुड्डू ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री अनम सुबह घर से बिना बताए निकल गई। जब परिवार वाले उठे तो उनको पुत्री घर पर नहीं मिली। परिवार वालों ने पुत्री को न्यूरिया के आस पास के इलाके में ढ़ूंढ़ना शुरू किया। लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में NIA का छापा: आंवला में एक पेंटर के घर जांच करने पहुंची टीम, पाकिस्तानी लड़की से हैं युवक के संबंध
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार वालों को जानकारी लगी कि एक लड़की की लाश बनकटी नहर के पास देखी गई है। जब वह लोग मौके पर पहुंचे तो शव नदी में आगे निकल चुका था। नहर के पास युवती की चप्पलें भी बरामद हुई। बनकटी से आगे जाकर परिजन ने ग्रामीण की मदद से शव को नहर से निकाल लिया।

युवती के चेहरे पर थे निशान 

शव की शिनाख्त पुत्री अनम के रूप में की। बताया जा रहा है कि युवती के चेहरे पर निशान है, जिससे तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही न्यूरिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

ये भी पढ़ें- मां की आपबीती: तीन बेटियों को गंगा में फेंका, बोली- पति कराता देह व्यापार; विरोध पर लगाता है नशे का इंजेक्शन

पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस मामले को आत्महत्या का मान रही है। हालांकि पुलिस ने परिजनों से काफी पूछताछ की लेकिन वह युवती के आत्महत्या की कोई वजह नहीं बता सके।  इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिली थी, उसके बाद मौके पर पहुंचकर शव को सील कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed