फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   miscreant snatched AK-47 from police Accused of wife murder    

पीलीभीत : दबिश देने गई पुलिस से एके-47 छीनकर भागा इनामी बदमाश, एसओजी सहित पुलिस की चार टीमें जुटीं

Sat, 24 Apr 2021 03:51 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 24 Apr 2021 03:51 PM IST
सार

पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र के कटकवारा गांव में शारदा नदी किनारे शनिवार को दबिश देने पहुंची उत्तराखंड पुलिस से बदमाश भिड़ गया। इनामी हत्यारोपी पुलिस से एके-47 छीनकर भाग गया। एसपी ने सूचना मिलते ही चार टीमें गठित कर दी हैं। 

विज्ञापन
miscreant snatched AK-47 from police Accused of wife murder    
एके-47 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ani

विस्तार

पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र के कटकवारा गांव में शारदा नदी किनारे शनिवार को दबिश देने पहुंची उत्तराखंड पुलिस से बदमाश भिड़ गया। इनामी हत्यारोपी पुलिस से एके-47 छीनकर भाग गया। एसपी ने सूचना मिलते ही चार टीमें गठित कर दी हैं। 

विज्ञापन


बदमाश 2018 में पत्नी की हत्या के मामले में फरार था। पहले से ही पांच हजार का इनाम घोषित है। वहीं पुलिस ने हत्यारोपी की तलाश में जुट गई है। चारों टीमें अलग-अलग जगह पर दबिश दे रही है। उत्तराखंड से भी पुलिस अधिकारी आए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव मझारा की है, जहां हत्या के मामले में फरार चल रहे अपराधी की तलाश में उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले की नानकमत्ता थाने की पुलिस टीम ने शुक्रवार रात दबिश दी थी। गांव में अपराधी ने अपने साथियों के साथ एकजुट होकर पुलिस टीम से अभद्रता की और कॉन्स्टेबल से ए के 47 छीन ली। मामले की सूचना उत्तराखंड पुलिस से मिलने पर पीलीभीत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक किरीट कुमार राठौड़ ने पत्रकारों को बताया कि उत्तराखण्ड पुलिस की टीम माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम मंझारा में शुक्रवार को रात दो बजे पहुंची थी और रात्रि के अंधेरे में सिपाही से ए के 47 लेकर ग्रामीण कहीं भाग गए हैं। उन्होंने कहा कि ए के 47 की बरामदगी के लिए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) सहित पुलिस की चार टीमों को लगाया गया है और मौके पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का भारी पुलिस बल तैनात है, पुलिस से अभद्रता करने वालों की तलाश की जा रही है।


किरीट कुमार ने यह भी बताया कि उत्तराखंड पुलिस टीम ने पीलीभीत पुलिस को सूचना दिए बिना ही अपराधी के घर शुक्रवार रात्रि दो बजे दबिश दी गई और घटना के दौरान जब पुलिस टीम के कॉन्स्टेबल से एके 47 राइफल अपराधी ने छीन ली, तब जाकर पूरे मामले की सूचना पीलीभीत पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed