फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Misconduct Failure Kesosin had put fire

दुराचार में असफल रहने पर  केसोसीन डाल लगाई आग

Thu, 17 Mar 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Thu, 17 Mar 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Misconduct Failure Kesosin had put fire
अनहोनी - फोटो : pilibhit, beureu
एक तरफा प्यार में पागल हुआ एक युवक दरवाजा न खोलने पर दीवार से कूदकर पड़ोस के एक घर में घुस गया और मौजूद 18 वर्षीय युवती के साथ रेप की कोशिश की। असफल रहने पर उसने पहले उस पर कैंची से वार किया और बाद में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। मेन दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण आरोपी दीवार से ही कूदकर फरार हो गया। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवती के कपड़ों में लगी आग बुझाई। झुलसी युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह करीब 80 प्रतिशत झुलस गई है। 
विज्ञापन

घटना कोतवाली और कस्बा बीसलपुर की है। वहां की निवासी एक विवाहिता ने बताया कि उसके दो बहनें और एक भाई है। भाई हरियाणा में रहकर मजदूरी करता है। पिता 15 साल से लापता है। छोटी बहन मां के साथ घर पर रहकर कपड़ों की सिलाई करती है। पड़ोस का ही 30 वर्षीय फूलबाबू  करीब एक साल से उसकी बहन पर बुरी नजर रखता है। तीन-चार बार आरोपी बहन के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कर चुका है, लेकिन गरीबी और समाज में बदनामी होने के डर से उन्होंने इसकी शिकायत किसी से नहीं की। गुरुवार को मां भैंस के लिए चारा लेने गई थी। मां के जाने के बाद उसकी 18 वर्षीय बहन ने मेन दरवाजे में अंदर से कुंडी लगा ली और पुराने कपड़े सिल रही थी। आरोप है कि दोपहर करीब तीन बजे फूलबाबू उसके आया। कुंडी खटखटाते हुए दरवाजा खोलने को कहा। बहन के दरवाजा खोलने से इंकार करने पर फूलबाबू दीवार से कूदकर घर में घुस आया और अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर उसने वहीं रखी कैंची उठा ली और बहन के पेट में मारने की कोशिश की। बाद में पास में रखी मिट्टी तेल की केन उठाकर बहन पर उड़ेल दी और आग लगा दी। इसके बाद आरोपी फिर दीवार कूदकर भाग निकला। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग जब पहुंचे तो कुंडी अंदर से लगी मिली, जिस पर दीवार कूदकर घर में घुसे लोगों ने उसकी बहन के कपड़ों में लगी आग को किसी तरह बुझाया। सूचना पर पहुंची मां ने आसपास के लोगों की मदद से झुलसी युवती को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। युवती का इलाज करने वाले डॉ. अनुपम शर्मा ने बताया कि युवती मिट्टी तेल से करीब 80 प्रतिशत झुलस गई है। डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताई है। उधर, प्रभारी कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की न तो कोई तहरीर मिली है और न ही कोई सूचना है। वह पुलिस को जिला अस्पताल भेजकर मामले की जानकारी करा रहे हैं। उधर, घटना के बाद से आरोपी और उसका परिवार घर से फरार हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed