फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Minor boy steals laptop from company secretary car in Pilibhit

Pilibhit News: टप्पेबाजी कर कंपनी सेक्रेटरी की कार से चोरी किया लैपटॉप, नाबालिग ने की वारदात

Tue, 16 Jan 2024 06:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Jan 2024 06:43 PM IST
सार

पीलीभीत में देवहा पुलिस चौकी के पास टप्पेबाजी करने वाले गैंग ने कार सवार को निशाना बनाया। एक युवक ने कार से तेल टपकने की बात कहकर उसमें सवार लोगों का ध्यान भटकाया। इस पर उन्होंने कार रोकी और नीचे उतर गए। इसी दौरान नाबालिग लड़के ने कार से दो बैग चोरी कर लिए। 

विज्ञापन
Minor boy steals laptop from company secretary car in Pilibhit
दोनों बैग लेकर जाता किशोर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पीलीभीत में कार से अपने साले के साथ बरेली जा रहे एक कंपनी के सेक्रेटरी के साथ देवहा पुलिस चौकी के सामने टप्पेबाजी कर ली गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बरेली में टप्पेबाजी करने वाले नाबालिग लड़के ने ही इस घटना को भी अंजाम दिया है।

विज्ञापन


बरेली के मोहल्ला बिहारीपुर कारोलान निवासी वसीम खां एक कंपनी में सेक्रेटरी हैं। उनका पीलीभीत में भी एक मकान है। वह यहां आते जाते रहते हैं। रविवार को वह अपने घर आए थे। सोमवार को करीब पौने बारह बजे के करीब वह अपने साले मोहम्मद सोहेल के साथ अपनी कार से बरेली जा रहे थे। 
विज्ञापन


जैसे ही वह धुन्नों वाले चौराहे के नजदीक पहुंचे तो वहां पर एक नाबालिग बच्चे ने उन्हें कार पर कुछ होने के लिए इशारा किया लेकिन वहां पर खिचड़ी भोज का आयोजन चल रहा था। जिस पर उन्होंने सोचा कि वह खाने के लिए कह रहा है। थोड़ी दूरी पर चलने के बाद पुन: एक युवक की द्वारा गाड़ी पर कुछ होने के लिए इशारा किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार से दो बैग चोरी किए 
देवहा चौकी के सामने उन्होंने कार का बोनट खोलकर देखा, तो उससे मोबिल ऑयल टपक रहा था। इसके बाद आगे जाकर उन्होंने कार को रोककर उसे साफ करने के लिए जब कपड़ा लेने के लिए कार का दरवाजा खोला तो पीछे की सीट पर रखे दोनों बैग गायब थे। जिसमें एक बैग में उनका लैपटाप, चार्जर व कागजात और दूसरे बैग में कपड़े रखे थे। उन्होंने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की।

सीसीटीवी में दिखा नाबालिग टप्पेबाज
जानकारी लगने के बाद कोतवाली पुलिस ने रास्ते पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें एक नाबालिग की फोटा आई। जांच पड़ताल में पता चला टप्पेबाज द्वारा बरेली में भी वारदात की गई है। इसकी पुष्टि बरेली पुलिस ने भी की है। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed