फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Minor boy physically abused girl in Pilibhit

Pilibhit News: नाबालिग लड़के ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म

Wed, 25 Oct 2023 11:08 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Oct 2023 11:08 AM IST
सार

पीलीभीत में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी नाबालिग है। उसने शादी का झांसा देकर युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद छह महीने तक उसका शोषण करता रहा। 

विज्ञापन
Minor boy physically abused girl in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत के थाना घुंघचाई क्षेत्र में नाबालिग लड़के ने उम्र में अपने से बड़ी युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। वह बालिग होने पर शादी का झांसा देकर युवती से छह महीने तक दुष्कर्म करता रहा। बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर थाना घुंघचाई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


मामला घुंघचाई थाना क्षेत्र के एक गांव का है। युवती का आरोप है कि उसके पड़ोस में नाबालिग लड़का रहता है। उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। उसने घर में आकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी की बात पर टाल मटोल करने लगा। बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन

पुलिस ने कराया युवती का मेडिकल 
पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। घुंघचाई थाने के एसओ कपिल कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी नाबालिग है। दोनों एक बिरादरी के हैं। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। 

मंगलवार को एएसपी अनिल कुमार और सीओ आलोक सिंह ने भी मुआयना किया। सीओ ने बताया कि घुंघचाई एसओ को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उधर, बताया जा रहा है कि आरोपी के बालिग होने में छह महीने बाकी हैं। गांव में समझौते के लिए दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed