फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Minister 's motorcade was full of missed and Guesthouse

राज्यमंत्री के काफिले से फुल हुए चूका और गेस्टहाउस

Sat, 06 Jun 2015 11:31 PM IST
माधोटांडा/पीलीभीत।
माधोटांडा/पीलीभीत। Updated Sat, 06 Jun 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Minister 's motorcade was full of missed and Guesthouse
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री योगेश प्रताप सिंह तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार
विज्ञापन
देर रात टाइगर रिजर्व पहुंचे। राज्यमंत्री व उनके परिवार के 42 सदस्य एवं अन्य स्टाफ के कारण चूका स्पाट की सभी हट के साथ मुस्तफाबाद और बराही गेस्ट हाउस भी फुल हैं।  मंत्री और उनके परिवार के घूमने के लिए जंगल के सभी रास्ते खोल दिए गए जिन पर एक दो नहीं पूरी एक दर्जन गाड़ियों का काफिला जंगल में बेखौफ घूमता रहा। हालांकि भ्रमण को सरकारी बनाने के लिए उन्होंने अधिकारियों की बैठक भी की।
देररात मुस्तफाबाद पहुंचे बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने सुबह अंधेरे उठकर महोफ के जंगल की सैर की। एक दर्जन गाड़ियों के साथ किए गए इस भ्रमण में उन्हें वन्यजीव तो दिखे लेकिन बाघ के दर्शन नहीं हुए। इसके बाद उनका काफिला मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस से जंगल मार्ग होता हुआ बाइफरकेशन पहुंचा और शारदा सागर डैम व बंगाली बाहुल्य क्षेत्र का भ्रमण किया। दोपहर को वह नानकमत्ता पहुंचे और गुरूद्वारा में मत्था टेका। शाम को राज्यमंत्री के काफिले ने बराही रेंज का दौरा किया।

शिक्षा अधिकारियों की ली बैठक
भ्रमण से वापस आकर दोपहर बाद राज्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली। इसमें उन्होंने छह से 16 साल तक के बच्चों का शतप्रतिशत नामांकन कराने के निर्देश दिए। साथ ही कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में भी अनाथ बालिकाओं के प्रवेश प्राथमिकता के आधार पर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों की साफ सफाई और रंगाई पुताई कराने के भी निर्देश दिए। इससे पूर्व सहायक निदेशक शशी देवी शर्मा ने उनसे मुलाकात की जबकि बैठक में बीएसए अंबरीष यादव, बीईओ उमेश गौतम, पीएस राना, सत्यदेव, रविकांत मौजूद रहे। इस बीच शिक्षक संगठन के नेताओं ने भी उनसे मुलाकात की।

टाइगर रिजर्व में उड़ी नियमों की धज्जियां
टाइगर रिजर्व में भ्रमण के लिए आम पर्यटकों पर तमाम बंदिशे हैं और वह सीमित वाहनों के साथ ही चूका स्पॉट पहुंच सकता है। जंगल के अन्य मार्गों पर जाने की अनुमति आसानी से नहीं मिलती। वहीं राज्यमंत्री के पहुंचने पर यहां के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। मंत्री और उनके परिवार के घूमने के लिए जंगल के सभी रास्ते खोल दिए गए जिन पर एक दो नहीं पूरी एक दर्जन गाड़ियों का काफिला जंगल में बेखौफ घूमता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed