फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Minister of State will get status from Railway Minister next week for the operation of trains

ट्रेनों के संचालन को अगले सप्ताह रेल मंत्री से मलिंगे दर्जा राज्यमंत्री

Wed, 27 Apr 2022 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Minister of State will get status from Railway Minister next week for the operation of trains
पीलीभीत जंक्शन रेलवे स्टेशन। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। शाहजहांपुर रेल खंड पर ट्रेनों के संचालन को लेकर जनप्रतिनिधि मैदान में उतर चुके हैं। पहले राज्यमंत्री और अब दर्जा राज्यमंत्री अगले सप्ताह दिल्ली में रेल मंत्री से मुलाकात कर ट्रेनों के संचालन की सिफारिश करेंगे। संचालन बंद होने से यात्रियों को होने वाली दिक्कतों को बताएंगे।
विज्ञापन

ट्रेनों का संचालन बंद होने से भले ही रेलवे को कोई फर्क नहीं पड़ रहा हो मगर शाहजहांपुर रूट के यात्रियों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस रूट पर पिछले तीन साल से ट्रेनों का संचालन बंद है। रोडवेज बसों का भी संचालन नाममात्र का होने से इस रूट पर पूरी तरह परिवहन व्यवस्था चौपट है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने रेलमंत्री को पत्र भेजा है। इसके अलावा रेलवे बोर्ड अध्यक्ष और रेल मंत्री से मिलकर समस्या के समाधान की बात कही है।
विज्ञापन

इधर अब भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य और अध्यक्ष उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव यूनियन सुरेश गंगवार अगले सप्ताह दिल्ली जाएंगे। रेलमंत्री से मिलकर यात्रियों की समस्याओं का मुद्दा उठाएंगे और ट्रेनों के संचालन को लेकर सिफारिश करेेंगे। इससे अब जल्द ही इस रूट पर ट्रनों के संचालन की संभावनाएं बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएम को दुरुस्त मिलीं थी यात्री सुविधाएं
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा 26 मार्च को वार्षिक संरक्षा निरीक्षण करने पहुंचे थे। जीएम ने शाहजहांपुर-पीलीभीत के बीच निरीक्षण किया था। जबकि इस रेल खंड पर ट्रेनों के संचालन को लेकर कोई प्रस्ताव जीएम के सामने नहीं रखा गया। खास बात तो यह रही कि इस रेल खंड पर पिछले तीन साल से ट्रेनों का संचालन बंद है। इसके बाद भी जीएम को निरीक्षण में व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं और हजारों रुपये का पुरस्कार वितरण कर गए। जीएम को यात्रियों की सुविधा तो बेहतर मिलीं, मगर उनके लिए ट्रेनों का बंदोबस्त नहीं हो सका।

जिले में सांसद प्रतिधिनित्व नहीं है। इससे रेलवे बोर्ड में सिफारिश नहीं हो पा रही है। ट्रैक तैयार होने के बाद भी ट्रेनों का संचालन नहीं हो पा रहा है। अगले सप्ताह दिल्ली जाएंगे। वहां रेल मंत्री से मिलकर जनता की समस्या बताकर ट्रेनों के संचालन की सिफारिश करेंगे। - सुरेश गंगवार, भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन/दर्जा राज्यमंत्री

सुरेश गंगवार

सुरेश गंगवार- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed