फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mill employees protest against posting through JM portal

Pilibhit News: जेएम पोर्टल के माध्यम से तैनाती का मिल कर्मचारियों ने जताया विरोध

Mon, 11 Dec 2023 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Mill employees protest against posting through JM portal
पूरनपुर चीनी मिल में प्रदर्शन करते कर्मचारी- संवाद
पूरनपुर। चीनी मिल कर्मचारियों ने मिल में जेएम पोर्टल के माध्यम से कर्मचारियों की तैनाती के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना था कि इससे मस्टरोल, डेलीवेज ओर संविदा कर्मचारियों का भविष्य खतरे में होगा। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का सातवां वेतनमान लागू कराने की मांग की गई। समस्या को लेकर प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने जीएम को संबोधित पत्र अफसरों को सौंपा।
विज्ञापन

पूरनपुर चीनी मिल में जेएम पोर्टल के माध्यम से कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। रविवार को इसके विरोध में जीएम कार्यालय के बाहर एकत्र हुए कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना था कि चीनी मिल में पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती है। ठेकेदार की ओर से कर्मचारियों की तैनाती पर चीनी मिल पर आर्थिक बोझ पड़ेेगा। ठेकेदार की ओर से कर्मचारियों की तैनाती न कर मस्टरोल, संविदा ओर डेलीवेज पर रखे गए कर्मचारियों को पहले स्थाई किया जाए।
विज्ञापन

ठेकेदार की ओर से रखे गए कर्मचारियों को बाहर किया जाए। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने चीनी मिल के मुख्य लेखाकार गितेंद्र कुमार, मुख्य अभियंता अशोक कुमार, मुख्य रसायनविद टीपी पाल और मुख्य गन्ना अधिकारी अजय कुमार को समस्या की जानकारी दी। टाइम कीपर दीपक का कहना था कि कार्यालय अध्यक्षों की संस्तुति पर ठेकेदार के माध्यम से चीनी मिल में तैनात किए गए पांच कर्मचारी ड्यूटी कर रहे है। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने ठेकेदार की ओर से रखे गए कर्मचारियों को हटाने की मांग की। इसके अलावा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का सातवां वेतनमान लागू कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई। प्रदर्शन करने वालों में कर्मचारियों के साथ कर्मचारी नेता विशंबर दयाल मिश्रा, अरमिल राय, भूपराम, शंकर यादव, सुरेश मिश्रा, ओमपाल सिंह, विनोद मिश्रा आदि थे। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक रमाकांत वर्मा ने बताया कि प्रदर्शनकारी कर्मचारियों और विभागाध्यक्षों में वार्ता हुई है। वार्ता के बाद कर्मचारी संतुष्ट हो गए हैं। शीघ्र ही उनकी मांगों पर विचार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed