फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Middle of the train ahead Jumping suicide

अधेड़ ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

Sun, 06 Sep 2015 11:50 PM IST
Nuria
Nuria Updated Sun, 06 Sep 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन

दिमागी रूप से कमजोर से अधेड़ ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। अधेड़ के शव की शिनाख्त कर ली गई।

विज्ञापन

कस्बे के रेलवे स्टेशन से करीब सौ मीटर पहले रविवार सुबह टनकपुर से आ रही ट्रेन के आगे अचानक एक अधेड़ कूद पड़ा। जिससे उसकी ट्रेन से कटकर मौके पर हुई मौत हो गई। ट्रेन में मौजूद जीआरपी स्क्वायड ने शव को कब्जे लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचा दिया। करीब चार घंटे बाद कस्बे के मोहल्ला अब्दुल रहीम निवासी मुन्ने ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर शव की शिनाख्त अपने बहनोई 50 वर्षीय मोहम्मद रफीक उर्फ बड़े के रूप में की। उसने बताया कि उसका बहनोई दिमागी रूप से कमजोर था। इधर मोहम्मद रफीक के परिवार वालों ने पहले से पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया, लेकिन बाद में पोस्टमार्टम कराने को तैयार हो गए। जीआरपी ने शव का पंचनामा भर कर जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन पुत्रियां व एक पुत्र है।

पांच साल पहले पत्नी की हो चुकी मौत
मृतक रफीक के साले मुन्ने ने बताया कि मृतक की पत्नी बिस्मिल्लाह भी दिमागी रूप से कमजोर थी। उसकी मौत करीब पांच साल पहले नहर में डूबकर हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed