फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   mid day meal

कक्षा सात के बच्चों को मिल रही सिर्फ तहरी और दाल- चावल

Thu, 18 Feb 2021 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
mid day meal
पीलीभीत। परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 10 फरवरी से बच्चों की पढ़ाई शुरू हो गई है, इसके साथ ही मिड डे मील भी बनना शुरू हो गया है। प्रत्येक कक्षा के बच्चे हफ्ते में दो दिन ही पढ़ने आ रहे हैं। ऐसे में संबधित दिनों में मेन्यू के हिसाब से जो भोजन बन रहा है, उसी को खा रहे हैं। उदाहरण के तौर पर कक्षा सात के बच्चों को शुक्रवार औैर मंगलवार को आना है। इन बच्चों को शुक्रवार को तहरी और मंगलवार को दाल चावल खाने को मिलेगा।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते परिषदीय विद्यालयों में 11 महीने तक शिक्षण कार्य ठप रहा। स्कूलों में मात्र शिक्षक ही पहुंच रहे थे। शासन के निर्देश पर 10 फरवरी से उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई शुरू हो गई। इसके साथ ही मिड डे मील भी बनने लगा है, मगर इन बच्चों को पूरे हफ्ते में मात्र दो तरह का ही भोजन खाने को मिल रहा है। बृहस्पतिवार को स्कूलों में कक्षा छह के बच्चों के लिए रोटी-सब्जी बनी। बुधवार को कक्षा आठ के बच्चों ने तहरी खाई। अब शुक्रवार को कक्षा सात के बच्चे स्कूल जाएंगें और इन्हें मिड डे मील में तहरी खाने को मिलेगी। कोरोना काल के पहले सभी कक्षाओं के बच्चों की स्कूल में मौजूदगी रहती थी, ऐसे में उन्हें मेन्यू के हिसाब से छह दिन अलग-अलग भोजन मिलता था।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एक दिन में एक ही कक्षा संचालित की जा रही है। दो कक्षाओं के बच्चे नहीं आते। शासन के निर्देशानुसार ही मेन्यू के आधार पर मध्याह्न भोजन दिया जा रहा है। स्कूल बंद रहने पर बच्चों को राशन के साथ कंवर्जन कास्ट दी जा रही थी। चंद्रकेश सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed