फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   merise

कोरोना: न्यूरिया चेयरमैन की दो बेटियों की शादी टली, बंट चुके थे कार्ड

Sun, 22 Mar 2020 10:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
merise
पीलीभीत। जनता कर्फ्यू के दिन रिसॉर्ट मालिक के मना करने के बाद न्यूरिया चेयरमैन की दो बेटियों का निकाह टल गया। अब नई तारीख तय करने के लिए सोमवार को संबंधित परिवार एक साथ बैठेंगे। तीन अन्य शादियां भी एक दिन पहले ही कर दी गईं और शनिवार को ही दुल्हनें अपने घर ले आए।
विज्ञापन

न्यूरिया नगर पंचायत चेयरमैन माजदा बेगम पत्नी अब्दुल फयूम की दो बेटियों का निकाह रविवार को होना तय हुआ था। एक बेटी का रिश्ता अमरिया और दूसरी का न्यूरिया में ही तय हुआ हुआ। वैवाहिक कार्यक्रम के लिए पीलीभीत में माधोटांडा रोड स्थित एक रिसॉर्ट बुक किया गया था। चूंकि कोरोना के डर से बरातघर पहले ही बंद हो चुके हैं, इसलिए रिसॉर्ट मालिक ने भी मना कर दिया। इसके बाद चेयरमैन की ओर से वर पक्ष और परिचितों को बात बता दी गई। अब दोनों परिवार सोमवार को साथ बैठकर निकाह के लिए नई तारीख तय करेंगे। हालांकि चेयरमैन का कहना है कि उन्होंने जनता कर्फ्यू का पता लगने के बाद खुद ही रविवार को शादी करना टाल दिया था।
विज्ञापन

परेवा वैश्य। कस्बे के रहने वाले सिबते हसन खान के पुत्र जुबैर हसन खां की शादी भोजीपुरा (बरेली) के गांव अलीनगर में रहने वाले अफसर खां की पुत्री आशबी खानम के साथ रविवार को होनी थी। बरात रविवार सुबह 11 बजे अलीनगर जानी थी लेकिन जनता कर्फ्यू के चलते दोनों परिवारों ने तय तारीख से एक दिन पहले यानी शनिवार शाम को ही निकाह करने का निर्णय लिया। पहले तीन बसों और 10 कारों से 300 बराती जाना तय हुआ था। लेकिन शनिवार को दूल्हा 10 बराती लेकर गया और निकाह कर दुल्हन ले आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर पीलीभीत के रफीक खां के पुत्र शारिक खां की शादी 22 मार्च को परेवा वैश्य के मजलूम खॉ की पुत्री निशा बी के साथ होना तय हुआ था। लेकिन जनता कर्फ्यू से एक दिन पहले दोनों परिवारों ने शनिवार की शाम को ही निकाह करा दिया। बरात में भी केवल 10 लोग ही शामिल हुए। झम्मन खां के बेटे की शादी भी गांव के ही मुन्ने खॉ की बेटी के साथ शनिवार को होने के बाद दूल्हे की तरफ से रविवार को वलीमे की दावत दी जाना थी। मगर जनता कर्फ्यू की वजह से इसे टाल दिया गया।

मझोला। कलक्टर फार्म निवासी सलमान पुत्र निसार अहमद का निकाह 22 मार्च को होना था। इनकी बरात बरेली एयर फोर्स स्टेशन के नजदीक सुबह दस बजे जानी थी। जनता कर्फ्यू के बाद परिवार ने एक दिन पहले यानी शनिवार को ही निकाह करा लिया। रविवार को जाने वाली बरात शनिवार को ही कुछ बराती लेकर रवाना हो गयी और रात में ही दुल्हन लेकर वापस आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed