फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mentally ill teenager had jumped into the canal

मानसिक अस्वस्थ किशोरी ने नहर में लगाई छलांग

Fri, 17 Jun 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Fri, 17 Jun 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Mentally ill teenager had jumped into the canal
- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बड़ी बेटी के शोर मचाने पर जमा हुए लोग, तलाश जारी 
एक मजदूर की मानसिक अस्वस्थ नाबालिग पुत्री ने अचानक घर से दौड़ लगाई और नहर में छलांग लगा दी। यह देख बड़ी बहन उसे बचाने के लिए नदी में कूदी लेकिन असफल रही। शोर पर आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। किशोरी की तलाश की जा रही है।

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव जारकलिया निवासी नंदलाल मजदूरी करते हैं। इनके चार पुत्री और दो पुत्र हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी सोलह वर्षीय मंजू मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसे दौरे भी पड़ते हैं। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे मंजू घर से दौड़ती हुई बाहर निकल गई और कुछ दूर जाकर बीसलपुर ब्रांच नहर में छलांग लगा दी। यह देख बड़ी बहन सरिता उसे बचाने के लिए नहर में कूद गई, लेकिन तब तक मंजू डूब चुकी थी। बाहर निकलकर मंजू ने शोर मचाकर मदद मांगनी शुरू कर दी। कुछ ही देर में गांव के तमाम लोग और मंजू के घर वाले मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर करोड़ चौकी प्रभारी मनोज सागर भी पहुंच गए। पुलिस ने गांव वालों की मदद से नहर में किशोरी की तलाश शुरू कर दी। नहर में केशवपुर पुलिया पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जाल लगाकर किशोरी को तलाशा लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका। एसओ ओमहरि बाजेपई ने बताया कि गांव वालों से सूचना मिलने पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। किशोरी को काफी तलाशा गया, लेकिन नहीं मिल सकी है। अभी उसकी तलाश में लोग लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed