फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Memorandum submitted regarding various issues

Pilibhit News: विभिन्न समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

Wed, 28 Aug 2024 03:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted regarding various issues
पूरनपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के कार्यकर्ताओं ने खराब सफाई व्यवस्था सहित विभिन्न समस्याओं के विरोध में 10 सूत्री ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में दिया। इसमें समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में एक बैंक शाखा और उप डाकघर शाखा में आधार कार्ड अपलोड, संशोधन के चलते लोगों को हो रही दिक्कतों पर रोष व्यक्त किया गया। इसके अलावा सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने, गांव रघुनाथपुर से गांव लोधीपुर को जाने वाले रास्ते का पक्का निर्माण कराने, पात्रों को राशन कार्ड जारी कराने, गांव लालपुर में बिजली हाईटेंशन लाइन के तारों को बदलवाने, गांव लालपुर अमृत और सिमरिया ताल्लुके महाराजपुर के समीप बड़ौआ नाले के बंद किए गए पानी के निकास को खुलवाए जाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में हरप्रसाद दिनकर, मोईन खान, पीतांबरदास, मंगली प्रसाद, लाल बहादुर आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed