{"_id":"64ada335e6163ffc600dc574","slug":"memorandum-given-to-implement-population-control-law-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-926-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने के लिए दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने के लिए दिया ज्ञापन
Wed, 12 Jul 2023 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट़ेट को ज्ञापन देते फाउंडेशन के लोग ।संवाद
पीलीभीत। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
सिटी मजिस्ट्रेट सुनील सिंह को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि जिला सहित देशभर में फाउंडेशन के कार्यकर्ता कानून की मांग के समर्थन में 22 सितंबर को दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर कैंप कार्यालय पर एकत्र होंगे। जहां से 23 सितंबर की सुबह 9 बजे प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर कूच करेंगे। जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की प्रक्रिया शुरू करने पर सहमति न बनने की स्थिति में 23 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। इस दौरान जिला अध्यक्ष रवि शर्मा, महासचिव अजय शर्मा, स्वतंत्र देवल, अर्जुन सिंह टहलानी आदि मौजूद रहे। संवाद