फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Members did furore

ठेली की सप्लाई न मिलने पर सदस्यों ने किया हंगामा

Sat, 30 May 2015 11:36 PM IST
बिलसंडा/पीलीभीत।
बिलसंडा/पीलीभीत। Updated Sat, 30 May 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Members did furore
क्षेत्र पंचायत बोर्ड की शनिवार को हुई बैठक मेें भुगतान के बावजूद सप्लायर द्वारा ठेली की आपूर्ति न करने पर सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। बैठक में दर्जन भर से अधिक नवीन सड़कों का निर्माण कराने समेत कई प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन


ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बीडीओ डॉ. विवेकानंद गंगवार ने गत बैठक की पुष्टि की। उन्होंने शासन द्वारा चलाई जा रही मनरेगा और ग्रामीण आजीविका मिशन समेत कई योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चकरोड पर कच्चा काम कराने के वर्ष में ही खडंजा निर्माण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन


सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. सुखदेव सिंह और पशु चिकित्साधिकारी डा. राघवेंद्र यादव ने विभागीय योजनाओं के बारे मेें जानकारी दी। बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर गमलादेवी ने पुष्टाहार वितरण समेत विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया। जल निगम के अभियंता एमएम कुरैशी ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में इस ब्लाक में मात्र 50 हैंडपंप रिवोर कराने का लक्ष्य मिला है। जबकि 109 हैंडपंप समूचे क्षेत्र में रिवोर होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मामूली रूप से खराब हैंडपंपों की मरम्मत ग्राम पंचायत स्तर पर ही कराने को कहा। बैठक में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब दियूरिया कलां के बीडीसी सदस्य राजकिशोर तिवारी ने ठेली खरीदने के लिए एडवांस में 12-12 हजार रूपये प्रत्येक गांवों से भुगतान कर दिए जाने के बाबजूद ठेली की आपूर्ति न होने का मुद्दा उठाया। इस पर अन्य सदस्य भी एकजुट हो गऐ और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।

इस पर बीडीओ ने मामले की जांच चलने की जानकारी दी। तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका। ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने शौचालय न होने से होने वाली दिक्कतों के बारे में बताते हुए शौचालयों के उपयोग की अपील की। ब्लाक कैंपस में बने आवासीय भवन की मरम्मत और रंगाई पुताई कराने का भी प्रस्ताव पारित हुआ।

बैठक में यह भी रहे मौजूद
जिला पंचायत होरीलाल मौर्य, महेंद्र कुमार पाल, रामदास पाठक, उमेश पटेल, बाबूराम, इकबाल अहमद, दिनेश गंगवार, ख्यालीराम, राजकिशोर तिवारी, अरविंद अग्निहोत्री, श्रवण शुक्ला, बृजपाल गंगवार, रामेश्वर दयाल, रामकृष्ण वर्मा, कृष्ण स्वरूप वर्मा, महेन्द्र मौर्य, श्रीपाल, श्रवण सिंह, रामचरण, रंजीत सिंह, रघुवीर सिंह, केदारनाथ गौतम, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed