फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mehihalal's family grew up with two Bigha land

दो बीघा जमीन के सहाने परिवार पलता था मिहीलाल

Tue, 20 Jun 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 20 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Mehihalal's family grew up with two Bigha land
दो बीघा जमीन के सहाने परिवार पलता था मिहीलाल
शिवपुरिया निवासी 48 वर्षीय मिहीलाल दो बीघा जमीन पर खेती और मेहनत मजदूरी करके अपने का पालन पोषण करता था। उसने बड़ी बेटी की शादी का रिश्ता तय कर दिया था। मगर बेटी के हाथ पीले करने हसरत अधूरी रह गई।
विज्ञापन

मिहीलाल के परिवार में पत्नी भाग्यवती के अलावा चार बच्चे मुनीश, रेखा, किरन व पंकज हैं। परिवार के भरण पोषण के लिए उसके पास मात्र दो बीघा जमीन है, जिस पर खेती करने के साथ मिहीलाल मजदूरी करते थे। उन्होंने कुछ पशु भी पाल रखे थे। मंगलवार को सुबह वह पशुओं के लिए घास लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन खुद बाघ का निवाला बन गया। उसकी मौत की सूचना मिलने पर पत्नी भाग्यवती पर मानो पहाड़ टूट गया। जवान बच्चों की शादी ब्याह की जिम्मेदारी और परिवार का पालन पोषण अब वह कैसे करेगी? पति के न होने पर से कौन उसकी मदद करेगा? वह विलाप करके बार-बार बेसुध हो जा रही थी। भाग्यवती और उसके बच्चों की चीत्कार से मौके पर मौजूद लोग अपने आंसू नहीं रोक पाए। 
विज्ञापन

10 लाख मिलेगा मुआवजा
बाघ के हमले में मारे गए परिवार को वनविभाग की ओर से पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा चूंकि वह किसान है और उसके नाम दो बीघा जमीन है। इसलिए कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत प्रशासन की ओर से पांच लाख का मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed