फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Medical services dying due to lack of staff and awareness

Pilibhit News: स्टाफ व जागरूकता के अभाव में दम तोड़ रहीं चिकित्सीय सेवाएं

Fri, 12 Apr 2024 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Medical services dying due to lack of staff and awareness
पीलीभीत। शहर के नौगवां चौराहा के पास स्थित आरोग्य मंदिर में मरीजों को परामर्श तो मिल जाता है, लेकिन लैब टेक्नीशियन न होने से जांच के लिए मेडिकल कॉलेज की दौड़ लगानी पड़ती है। दवा के लिए भी कई-कई दिन अस्पताल के चक्कर काटने पड़ते हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए शहर के मोहल्ला बागगुलशेर खां में आरोग्य मंदिर खोला गया है। इसमें एक चिकित्सक के अलावा स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और अन्य कर्मचारियों की तैनाती होनी चाहिए। बावजूद इसके अस्पताल में लैब टेक्नीशियन व स्टाफ नर्स की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन

इससे अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को उपचार के लिए दो से तीन दिन चक्कर लगाने पड़ते हैं। कारण यह है कि डॉक्टर की ओर से लिखी गई जांच कराने के लिए मरीज को तीन किलोमीटर दूर मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता है। मेडिकल कॉलेज में जांच के बाद रिपोर्ट अगले दिन मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में मरीज को दवा के लिए दोबारा आरोग्य मंदिर जाना पड़ता है। इस तरह सामान्य बुखार में भी मरीज को दो से तीन दिन भटकना पड़ता है। इस वजह से महज 25 से 30 मरीज ही आरोग्य मंदिर में उपचार कराने के लिए पहुंच पाते हैं। स्टाफ नर्स की नियुक्त न होने से महिला मरीजों को भी काफी परेशानी होती है।


-
संंकेतांक न होने से कई मरीजों को होती है दिक्कत

आरोग्य मंदिर मोहल्ला बागगुलशेर खां में निजी भवन में किराये पर चल रहा है। इसके पड़ोस में ट्रांसपोर्ट का कार्यालय है। आरोग्य मंदिर की जानकारी के लिए कोई संकेतांक नहीं लगाया गया है। इससे मरीजों को आरोग्य मंदिर की जानकारी नहीं हो पाती।
-
मरीजों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होने दी जा रही है। स्टाफ को लेकर दिखवाया जाएगा और जल्द ही तैनाती भी करा दी जाएगी।
- आलोक कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed