{"_id":"673f9da6478a6c3bee013404","slug":"medical-officer-absent-pharmacist-found-looking-after-patients-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-125954-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चिकित्साधिकारी नदारद, मरीजों के देखते मिले फार्मासिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चिकित्साधिकारी नदारद, मरीजों के देखते मिले फार्मासिस्ट
विज्ञापन
बीसलपुर के राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय का सीएमएस चिकित्सक उषा कृष्णा ने किया निरीक्षण।
बीसलपुर। बरेली से आईं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (होम्योपैथ) डॉ. ऊषा कृष्ण ने बृहस्पतिवार को नगर स्थित राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी मौजूद नहीं मिले। इसपर उन्होंने नाराजगी जताई।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल की सारी व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने कर्मचारियों द्वारा मरीजों को देखने और दवा बांटने के कार्य का निरीक्षण भी किया। इस दौरान अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी मौजूद नहीं मिले। उनकी गैर मौजूदगी में फार्मासिस्ट अब्दुल कयूम अंसारी मरीजों को देख रहे थे और दवाई दे रहे थे।
फार्मासिस्ट ने बताया कि जिला होम्यौपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव शर्मा के निर्देश पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद गंगवार राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल न्यूरानपुर में ड्यूटी करने गए हैं। फार्मासिस्ट ने उन्हें जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का आदेश भी दिखाया।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने अस्पताल के जरूरी अभिलेख देखे। उन्होंने अस्पताल में दवा लेने आए मरीजों से समस्याएं पूछीं, लेकिन किसी ने कोई समस्या नहीं बताई। उस समय अस्पताल में 12 से अधिक मरीज मौजूद थे। उन्होंने अस्पताल की सफाई, प्रकाश और पेयजल व्यवस्था भी देखी, जो संतोषजक मिली।
--
पशु आश्रय गृहों के निरीक्षण में कमियां देख जताई नाराजगी
बीसलपुर। बीडीओ मृदुला और बरेली से आईं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (होम्योपैथ) डॉ. ऊषा कृष्णा ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के छह पशु आश्रय गृहों का औचक निरीक्षण किया। दोनों ने ग्राम पंचायत अधिकारियों को अव्यवस्थाएं तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने उगनपुर मरौरी, खनंका, नगीपुर अखौला,शहवाजपुर, घटगवां और सायर गांवों में चल रहे पशु आश्रय गृहों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में हरे चारे की उपलब्धता नहीं मिली। सभी जगह निर्धारित क्षमता से अधिक पशु मिले। अधिकारियों को यह भी पता चला कि इन पशुओं का नियमित रूप से परीक्षण नहीं हो पाता है, जबकि नियमानुसार इन पशुओं को रोजाना परीक्षण होना चाहिए।
अधिकारियों ने केयर टेकरों से पशु आश्रय गृहों के बारे में जानकारी ली और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों ने संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारियों को व्यवस्थाएं हर हालत में दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए। संवाद