फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   medical college

जल्द शुरू होगा मेडिकल कॉलेज का निर्माण

Sat, 24 Apr 2021 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
medical college
पीलीभीत। जनपद में बहु प्रतीक्षित राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण अब जल्द शुरू होगा। इसको लेकर शासन स्तर पर टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। मेडिकल कॉलेज का निर्माण हैदराबाद की वेंसा इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कराएगी। मेडिकल कॉलेज का निर्माण 245.89 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब साल भर पहले जनपद को मेडिकल कॉलेज की सौगात दी थी। प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के लिए मुख्यालय से 10 किलोमीटर के दायरे में बनाए जाने के निर्देेश दिए गए थे। इसके लिए करीब 10 से 12 एकड़ जमीन की आवश्यकता थी। शासन से मिली मंजूरी के बाद जिला प्रशासन ने जमीन की तलाश शुरू की। सबसे पहले ललौरीखेड़ा ब्लॉॅक की शाही ग्राम पंचायत में 22 एकड़ जमीन देखी गई और उसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया, मगर जिला मुख्यालय से अधिक दूरी होने के चलते शासन ने यह प्रस्ताव वापस कर दिया। इस पर जिला प्रशासन ने ललौरीखेड़ा ब्लॉॅक में 10 एकड़ जमीन देखी। यहां भी जमीन विवादित होने के चलते पेच फंस गया।
विज्ञापन

इसके बाद जिला प्रशासन ने मरौरी ब्लॉॅक की ग्राम पंचायत खाग में 12 एकड़ जमीन चिन्ह्ति की गई। तत्कालीन डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के निर्माण प्रस्ताव बनाकर जिला प्रशासन के माध्यम से शासन भेजा गया। जिसे शासन ने मंजूरी दे दी। इसके निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई। प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के लिए 245.89 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए शासन स्तर पर ई-टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई। फरवरी में टेंडर खोले गए, मगर 54 फीसदी अधिक होने के चलते शासन ने टेंडर प्रक्रिया का निरस्त कर दिया। लिहाजा दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई। सबसे कम रेट के आधार पर हैदराबाद की वेंसा इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के पक्ष में टेंडर पास हुआ। राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये की पहली किस्त पूर्व में जारी की जा चुकी है। मेडिकल कॉलेज बन जाने से यहां के विद्यार्थियों को अपने ही जिले में मेडिकल से संबंधित पढ़ाई करने का मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई। शासन स्तर पर कुछ औपचारिकताएं पूरी जानी है। इसके बाद मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू कराया जाएगा। - हर स्वरूप, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed