फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   medical college construction starts in december 2020

दिसंबर में शुरू होगा मेडिकल कॉलेज का निर्माण, कराई गई पैमाइश

Sat, 12 Sep 2020 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 02:41 AM IST
विज्ञापन
medical college construction starts in december 2020
पीलीभीत। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुमोदन के बाद लखनऊ से आई कंसल्टेंसी एजेंसी टीम ने खाग गांव पहुंचकर मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए जमीन की पैमाइश शुरू कर दी है। दूसरे दिन भी कंसल्टेंसी एजेंसी की टीम खाग गांव स्थित चयनित भूमि पर टीम भौगोलिक स्थिति की जानकारी करने में जुटी रही। हालांकि यहां मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य एक दिसंबर से शुरू होकर मई 2022 तक उसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

सरकार ने कुछ माह पहले जनपद में मेडिकल कॉलेज निर्माण को मंजूरी दी थी। खाग गांव में 2.45 अरब रुपये से मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाना है। एक दिन पूर्व लखनऊ से कंसल्टेंसी टीम पीलीभीत पहुंची थी। टीम ने दूसरे दिन शुक्रवार को भी खाग गांव में जमीन की पैमाइश की। यहां पानी निकास समेत अन्य भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

उधर, प्रमुख सचिव (पीडब्ल्यूडी) नितिन रमेश ने बृहस्पतिवार देर रात वीडियो कांफ्रेंसिंग की। इसमें पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को मेडिकल कॉलेज निर्माण से जुड़े आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रमुख सचिव ने यह भी बताया कि अभी कंसल्टेंसी टीम स्थलीय मुआयना करने के बाद अपनी रिपोर्ट देगी। उसमें पानी निकास, रखरखाव, जमीन से जुड़ी दिक्कत समेत सभी बिंदुओं की समीक्षा की जाएगी। एक दिसंबर 2020 से मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य विधिवत तरीके से शुरू किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज निर्माण का काम पूरा करने के लिए मई 2022 लक्ष्य रहेगा। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता हरस्वरुप ने बताया कि लखनऊ की टीम मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए जमीन की भौगोलिक जानकारी करने आई हुई है। निर्माण कार्य को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्हीं के आधार पर आगेे काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व टीम ने नापजोख के बाद की तूदाबंदी
मेडिकल कॉलेज के लिए 4.089 हेक्टेयर सरकारी जमीन पहले से चयनित है, जबकि 1.683 हेक्टेयर जमीन अधिगृहीत की जाना है। शुक्रवार को राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची और जमीन की नापजोख की। जमीन पर तूदाबंदी भी की गई। अब कंसलटेंट एजेंसी प्रोजेक्ट का डीपीआर तैयार करेगी। फिर जाकर टेंडर प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed