फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman was beaten up and evicted from her house for dowry

Pilibhit News: दहेज की खातिर मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला

Tue, 30 Jan 2024 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Married woman was beaten up and evicted from her house for dowry
कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई रिपोर्ट
विज्ञापन



संवाद न्यज एजेंसी

पूरनपुर। दहेज में कार और 24 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने के एक मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर विवाहिता की ओर से दूसरी रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने इससे पहले इसी महीने विवाहिता की ओर से उसके पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

एक युवती की शादी 13 मार्च 2023 खो दूसरे जिले में हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। दहेज में कार और 24 लाख रुपये की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताडि़त किया जाने लगा।
विज्ञापन

इसकी जानकारी उसने अपनी मां को दी। मां ने ससुरालियोंं को उसे प्रताडि़त न करने की बात कर मांग पूरी करने में असमर्थता व्यक्त की। मगर उसके ससुराली नहीं माने। उसके पति को स्पेन भेज दिया। 11 सितंबर को ससुरालियों ने विवाहिता की पिटाई कर पहने हुए कपड़ों में गाली-गलौज करते हुए यह कहते हुए निकाल दिया कि मांग पूरी हुए बगैर वे लोग उसे घर में नहीं रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने पीडि़ता की ओर से उसके पति समेत पांच लोगों के खिलाफ 11 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज की। इसी मामले में अब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर विवाहिता की ओर से उसके पति समेत पांच लोगों के खिलाफ फिर रिपोर्ट दर्ज की है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज रिपोर्ट में ससुर पर छेड़खानी का आरोप भी लगाया गया है। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर 11 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इससे पहले पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज कराने को कोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट के आदेश पर दूसरी रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसे पहले दर्ज की गई रिपोर्ट में मर्ज करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed