फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman kidnapped to go home

मायके जाने को निकली विवाहिता का अपहरण

Tue, 08 Mar 2022 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 02:14 AM IST
विज्ञापन
Married woman kidnapped to go home
पीलीभीत। मायके जाने की बात कहकर निकली विवाहिता का गांव के ही युवक ने अपहरण कर लिया। पति ने हत्या की आशंका जताई है। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्जकर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव रुपपुर कृपा निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि वह नवाबगंज मिल में नौकरी करता है।
विज्ञापन

13 दिसंबर 2021 को उसकी पत्नी मां से मायके में सगाई की बात कहकर निकली थी। साथ में 65 हजार कीमत के जेवर और 25 हजार रुपये ले गई थी। मिल से जब घर लौटे तो पत्नी को देखने ससुराल गया। वहां उसके नहीं मिलने पर काफी तलाश की, मगर उसका पता नहीं चला। तभी गांव के लोगों से जानकारी करने पर पता चला कि गांव का ही आकाश पत्नी का पीछा करते हुए गया था। आशंका है कि आरोपी ने पत्नी का अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन

जेवर और पैसों को लेकर वह पत्नी की हत्या कर सकता है। पत्नी के मोबाइल नंबरों पर लगातार फोन कर रहे है, मगर संपर्क नहीं हो रहा है। पत्नी और आकाश दोनों को नंबर बंद जा रहा है। सूचना सुनगढ़ी थाने में दी गई, मगर पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इस पर न्यायालय की शरण ली गई। सोमवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed