फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman beaten up for not getting two lakhs in dowry

Pilibhit News: दहेज में दो लाख न मिलने पर विवाहिता से की मारपीट

Sun, 24 Aug 2025 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Married woman beaten up for not getting two lakhs in dowry
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम बूड़ा मदरासा की रहने वाली एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज में दो लाख रुपये मांगने और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़िता के भाई शिव शंकर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी बहन संजना की शादी चार वर्ष पूर्व रुद्रपुर निवासी रोहित पुत्र नेपाल शर्मा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति रोहित, ससुर नेपाल सिंह, सास प्रेमवती, ननद स्वाति और ननदोई ह्रदेश मिलकर लगातार दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि बीती 16 मई की सुबह सात बजे भी ससुराल वालों ने संजना के साथ मारपीट की। घटना की जानकारी संजना ने फोन पर अपने मायके वालों को दी। इसके बाद 17 मई को भाई उसे ससुराल से मायके लिवा ले गया। पीड़िता के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

बीसलपुर। गांव बरसिया निवासी भगेलू ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनकी पुत्री शिवानी का विवाह 24 जुलाई 2024 को लखीमपुर के थाना कुंभी के गांव कोटनाथ निवासी फिरोज के साथ हुआ था। विवाह के बाद वर पक्ष 50 हजार रुपये और बाइक की मांग करने लगा। असमर्थता जताई तो शिवानी का उत्पीड़न करने लगे। 20 जनवरी को ससुरालियों ने बाल पकड़कर शिवानी को पीटा। गले में दुपट्टे का फंदा लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। इसके बाद बेटी मायके में आकर रहने लगी। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें पति फिरोज, सास कलावती, जेठ हेमराज, अनिल, छोटू, ससुर चेतराम, देवर इंटू और ननद पिंकी को नामजद किया गया है। संवाद


दहेज उत्पीड़न की दर्ज कराई रिपोर्ट

बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम पिपरिया मंडन निवासी रघुनाथ ने पुलिस को तहरीर दी। इस बताया कि पुत्री चमन देवी की शादी प्रेमशंकर निवासी परेई के साथ वर्ष 2022 में हुई थी। पुत्री के ससुराल वाले शुरू से दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे। पति प्रेमशंकर, जेठ श्यामू, सास, ननदोई, ननद आदि ने 50 हजार रुपये की मांग करते हुए पुत्री की पिटाई कर घर से निकाल दिया। मांग न पूरी होने पर जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी ने तहरीर के आधार पर सात लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed