{"_id":"68a8bb3931b66bab3c0b8104","slug":"married-woman-beaten-for-not-getting-dowry-eardrum-ruptured-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-142390-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दहेज न मिलने पर विवाहिता को पीटा, कान का पर्दा फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दहेज न मिलने पर विवाहिता को पीटा, कान का पर्दा फटा
विज्ञापन
पूरनपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता का उत्पीड़न कर कई बार पिटाई की गई। मांग पूरी न होने पर जयपुर ले जाकर पीटा गया। इससे उसके कान का पर्दा फट गया। पीड़िता का आरोप है कि देवरों ने दुष्कर्म की कोशिश की। परिवाद निरस्त होने पर पुलिस ने पीड़िता की ओर से उसके पति, सास, ससुर सहित 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला रजागंज देहात की युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि उसका निकाह बरेली के नवाबगंज में 16 अक्टूबर 2023 को हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुराली पांच लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। विगत 10 अप्रैल को उसका पति जयपुर ले गया, जहां उसकी कई बार पिटाई की गई। पिटाई से उसके कान का पर्दा फट गया।
पीड़िता का आरोप है कि देवर नाजिम और नासिर ने कई बार दुष्कर्म की कोशिश की। पति बाद में इलाज कराने के लिए जयपुर से बरेली लाया। इलाज के बाद पति उसे उसकी बुआ के घर छोड़ गया। जानकारी पर उसके मायके वाले उसे घर ले आए। विगत 18 जुलाई को उसने पुलिस को घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके मामले को परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया। मगर ससुराली बुलावे पर भी परिवार परामर्श केंद्र पर नहीं आए। काउंसलर ने उसके परिवाद को निरस्त कर दिया। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि सीओ के आदेश पर पीड़िता की ओर से उसके पति आशिव हुसैन, सास रहीसन बेगम, ससुर रहीस अहमद, देवर नाजिम, नासिर हुसैन, ननदोई इस्लामुद्दीन, रियासतहुसैन, अब्दुल हसन, नजमा बेगम, शाहीन बेगम, शबाना बेगम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गले में फंदा कसकर महिला को मारने की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज
- तीन दिन तक कमरे में बंधक बनाकर भूखा, प्यासा रखने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की कई बार पिटाई की गई। आरोप है कि उसे बंधक बनाकर भूखा, प्यासा रखा गया। पति को परिवार की महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ने के बाद शिकायत पर उसकी पिटाई की गई। जान से मारने की नीयत से गले में दुपट्टे का फंदा बनाकर कसा गया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पीडि़ता की ओर से उसके पति सहित सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जिला बरेली के नवाबगंज की पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि 16 साल पहले उसकी शादी गांव पिपरा मुजप्ता के विजयपाल से हुई थी। उसके एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। ससुराली दहेज में दो लाख रुपये की मांग करते रहे हैं। मांग पूरी न होने पर कई बार मारपीट की गई। घटना की जानकारी मायके वालों को देने पर वे समझाकर ससुराल भेज देते।
आरोप है कि उसने पति को ससुराल में दो महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसकी शिकायत सास, ससुर से करने पर उसकी पिटाई की गई। विगत 15 अगस्त को उसे जान से मारने की नीयत से पति विजयपाल, देवर विपिन, अजय, सास तारावती, ससुर रामस्वरूप, देवरानी हंसमुखी और दीपमाला ने एक राय होकर उसकी पिटाई की। गले में दुपट्टा डालकर कस दिया। पिटाई कर हाथ तोड़ दिया।
बगैर मांग पूरी हुए ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी दी। भूखा, प्यास कमरे में तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा। शोर-शराबा पर पड़ोसियों के सहयोग से 19 अगस्त को पुत्री को साथ लेकर मायके चली गई। थाना सेहरामऊ उत्तरी इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी गई है।