{"_id":"67db078c76c63c7a2c020161","slug":"married-woman-beaten-for-not-bringing-rs-10-lakh-in-dowry-abortion-done-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-132618-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दहेज में 10 लाख रुपये न लाने पर विवाहिता को पीटा, गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दहेज में 10 लाख रुपये न लाने पर विवाहिता को पीटा, गर्भपात
Wed, 19 Mar 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 19 Mar 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
अमरिया। दहेज में 10 लाख रुपये न देने पर पति और अन्य ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। पति ने तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि पिटाई से उसका चार माह का गर्भ भी गिर गया। आईजी के आदेश पर अमरिया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अमरिया क्षेत्र के धुंधरी गांव निवासी फरहाना बी ने आईजी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उसकी शादी 17 अगस्त 2024 को क्षेत्र के गांव बरा दुनवा निवासी रेहान के साथ हुई थी। शादी में परिजनों ने हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया, लेकिन ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं हुए। आरोप है कि पति रेहान, जेठ रिजवान, ननद हिना, समीर, सास शहाना, ससुर पीर बक्श दहेज में 10 लाख रुपये मांगते।
असमर्थता जताने पर प्रताड़ित किया जाता। वह पति के साथ सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया में किराये के मकान में रहने लगी। आरोप है कि पति भी उसके साथ मारपीट करने लगा। 15 फरवरी को पति ने फोन कर रिजवान, समीर व हिना को बुलाया और उसके साथ मारपीट की। शोर-शराबे पर किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी। इस पर आरोपी भाग गए।
पति के कहने पर वह 27 फरवरी 2024 को ससुराल आकर रहने लगी तो ससुराली फिर उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। मारपीट करने से उसका चार माह का गर्भ भी गिर गया।
विज्ञापन
कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर मायके पक्ष के लोग वहां पहुंचे और उसे बरेली के निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। थाना प्रभारी प्रेमेंद्र कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद