{"_id":"5eaf077f8ebc3e90a24a65b5","slug":"marriage-on-lockdown-pilibhit-news-bly4047158158","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के बीच नवाबगंज से पहुंची युवती शादी के लिए अड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के बीच नवाबगंज से पहुंची युवती शादी के लिए अड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शादी का झांसा देकर बरेली की युवती से दुष्कर्म के मामले में नवाबगंज (बरेली) सीओ की जांच अभी पूरी भी नहीं हो पाई थी कि रविवार को इसमें नया बखेड़ा हो गया। लॉकडाउन के बीच यह युवती जनपद की सीमा पार करके युवक के घर आ धमकी और शादी की जिद करने लगी। वापस न जाने पर युवक ने युवती की पिटाई कर दी। युवक के खिलाफ रिपोर्ट घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
नवाबगंज के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने बताया कि उसका फुफेरा भाई कोतवाली पीलीभीत क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। उसने कुछ माह पूर्व नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। होश में आने पर जब उसने इसका विरोध किया तो उस समय आरोपी उससे शादी करने के लिए राजी हो गया। इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में युवक गुपचुप तरीके से दूसरी जगह शादी कर ली। इसका पता लगने पर एडीजी जोन से शिकायत की गई थी। इसकी जांच सीओ नवाबगंज कर रहे हैं।
रविवार सुबह अचानक युवती आरोपी युवक के घर आ धमकी। उसे देखते ही लड़के के परिवार वालों के होश उड़ गए। उन्होंने युवती को वापस घर जाने के लिए कहा लेकिन वह वहीं रहने और शादी की जिद पर अड़ गई। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और लड़के ने युवती की पिटाई कर दी। शोर सुनकर प्रधान भी मौके पर पहुंच गए। वह दोनों पक्षों को शांत कराकर कोतवाली लाए। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि चूंकि दुष्कर्म के मामले की जांच पहले से ही सीओ नवाबगंज कर रहे हैं, इसलिए दोनों पक्षों को सीओ नवाबगंज के समक्ष अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। बेवजह विवाद करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। हालांकि रविवार सुबह पिटाई की घटना की रिपोर्ट युवक के खिलाफ दर्ज कर ली गई है। युवती का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।