फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Marksheet given wrong, bribe sought to improve, report on three principals

Pilibhit News: मार्कशीट गलत दी, सुधारने के लिए मांगी रिश्वत, तीन प्रधानाचार्यों पर रिपोर्ट

Mon, 16 Jan 2023 08:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Marksheet given wrong, bribe sought to improve, report on three principals
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

पीलीभीत। कक्षा 11 के छात्र की दूसरे कॉलेज से गलत मार्कशीट बनाकर देने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन प्रधानाचार्यों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। छात्र के पिता से मार्कशीट सही कराने के नाम पर एक हजार रुपये की मांग की गई थी।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पुन्नापुर निवासी पूरन लाल ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा है कि बरेली के थाना क्योलड़िया के गांव पुरैनिया निवासी कमलेश गंगवार बरखेड़ा में शेरवुड इंटर कॉलेज के नाम से गैर कानूनी ढंग से स्कूल संचालित कर रहे हैं। इसमें उनका पुत्र प्रांशु गंगवार कक्षा 12 का छात्र है।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रधानाचार्य/ प्रबंधक कमलेश गंगवार ने उनके पुत्र की कक्षा 11 की मार्कशीट धनकुना के सेंट मारिया इंटर कॉलेज से गलत बनाकर दी। जब मार्कशीट सही करने को कहा तो कमलेश गंगवार ने एक हजार रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर उसके पुत्र को कॉलेज से निकालने की धमकी दी। इसी दौरान पता चला कि कमलेश गंगवार बिना मान्यता कक्षा 11 और 12वीं की कक्षाओं को संचालित करते हैं। मामले की शिकायत एसपी, डीआईओएस, डीएम, सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद व उच्च शिक्षा सचिव से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बरखेड़ा पुलिस से जांच कराई तो 11वीं और 12वीं की कक्षाएं संचालित होती मिलीं, जबकि डीआईओएस को पंडित दीन दयाल उपाध्याय रामनगर जगत के प्रधानाचार्य कुशल पाल गंगवार ने गलत रिपोर्ट दी। तीनों प्रधानाचार्यों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed