{"_id":"4e72e7555a22a8143391ce4cd2987f5b","slug":"march-out-encompass-co-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस निकालकर सीओ दफ्तर पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस निकालकर सीओ दफ्तर पर दिया धरना
बीसलपुर/पीलीभीत।
Updated Thu, 26 Mar 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
ढाई महीने बाद भी अपहृत
विज्ञापन
मासूम शहनवाज के बरामद न होने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और वह सड़कों पर
उतर आए। गुस्साए लोगों ने नगर में जूलूस निकाला और पुलिस के खिलाफ
नारेबाजी की। बाद में सीओ दफ्तर पर जाकर अनिश्चितकॉलीन धरने पर बैठ गए।
तीन जनवरी को मोहल्ला ग्यासपुर निवासी लकड़ी विक्रेता अशरफ बेग के पांच वर्षीय पुत्र शहनवाज का अपहरण हो गया था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की थी। ढाई महीने बीत गए, लेकिन पुलिस उसका सुराग तक नहीं लगा सकी। इससे गुस्साए लोग ईदगाह चौराहे पर जमा हुए और जुलूस के रूप में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीओ कार्यालय पहुंचे। बाद में वहीं अनिश्चितकॉलीन धरने पर बैठ गए।
जुलूस में प्रमुख रूप से माकपा के जिला मंत्री रजीउद़दीन शम्शी, आईएमसी के जिला अध्यक्ष मौलाना फारूख, किसान मजदूर संगठन के जिला प्रभारी यूसुफ मलिक, गुल्लू पहलवान, कल्लू मंसूरी, राशिद, नुसरत, हनीफ, इकबाल, अली हसन, इरफान, मल्लू, साकिर, अयूब, अफजल, यासीन, शराफत, मुकीम, सज्जन खां, रज्जन खां, सरताज, माजिद, यासीन, नाजिम, शमीम समेत तमाम लोग शामिल थे। धरने में इमलिया मरौरी, नौगवां अंबर, दियोरिया, रसयांखानपुर, पहाडगंज, कर्मापुर, घुंघौरा और मीरपुर वाहनपुर गांव के लोग भी शामिल हुए।
00
बच्चे की तलाश के प्रयास जारी हैं। अभी भी पुलिस उसे बरामद करने की कोशिश कर रही है। क्राइम ब्रांच को भी खोजबीन में लगाया गया है।
- जेके शाही, एसपी