{"_id":"66322edd0756089d18086b1a","slug":"many-students-injured-due-to-private-bus-collides-with-school-bus-in-pilibhit-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: निजी बस ने स्कूल बस को मारी टक्कर, 12 से अधिक छात्र घायल, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: निजी बस ने स्कूल बस को मारी टक्कर, 12 से अधिक छात्र घायल, मची चीख-पुकार
Wed, 01 May 2024 05:30 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 01 May 2024 05:30 PM IST
सार
पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में गढ़ा मोड़ पर बुधवार दोपहर को स्कूल बस से निजी बस की टक्कर हो गई। हादसे में कई छात्र हो गए। इन्हें पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
हादसे के बाद लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में स्कूल बस और प्राइवेट बस की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इससे स्कूल बस में सवार 12 से अधिक छात्र घायल हो गए। घायल छात्रों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन
थाना गजरौला क्षेत्र में जरा चौकी के निकट गढ़ा मोड़ पर अकाल एकेडमी की स्कूल बस बच्चों को उतारकर हाईवे से वापस जरा गांव की ओर मुड़ रही थी। इसी दौरान पूरनपुर की तरफ से आ रही प्राइवेट बस ने सामने से स्कूल बस को टक्कर मार दी। जिससे बस में चीख पुकार मच गई और कई बच्चे घायल हो गए। आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
UP: बरेली सेंट्रल जेल से पूर्व सांसद धनंजय सिंह रिहा, बाहर आते ही दिया बड़ा बयान; जौनपुर रवाना
विज्ञापन
प्राइवेट बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पर बच्चों के परिवार के लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने घायल बच्चों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगने से जाम लग गया। पुलिस ने मशक्कत के बाद दोनों बसों को सड़क से हटवाने के बाद जाम खुलवाया।