फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Many great men had sacrificed their lives to liberate the country.

देश को आजाद कराने में अनेक महापुरुषों ने किए थे प्राण न्योछावर

Sun, 26 Dec 2021 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Many great men had sacrificed their lives to liberate the country.
कार्यक्रम को संबोधित करते संघ के विभाग प्रचारक चंदन। संवाद - फोटो : PILIBHIT
बीसलपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक चंदन ने कहा कि देश को आजाद कराने में अनेक महापुरुषों ने अपने प्राण न्योछावर किए थे।
विज्ञापन

विभाग प्रचारक ने रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित स्वराज के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कहा कि देश को आजाद कराने में अपने प्राणों की आहुतियां देने वालों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मुख्य अतिथि ने कहा कि देश में आज भी अनेक आतंकवादी हमले और देश विरोधी गतिविधियां हो रही हैं लेकिन हमारे देश के सैनिकों ने उनका सदैव डटकर मुकाबला किया और राष्ट्र विरोधी ताकतों को समाप्त करने का कार्य किया। हमें अपने सैनिकों पर गर्व है। देश विरोधी ताकतों को समाप्त करने में जो सैनिक शहीद होते हैं उनके परिवारों के साथ हम सबको खड़े होना चाहिए। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रबंधक विष्णु गोयल, संघ के सह विभाग कार्यवाह भद्रपाल गंगवार, ब्रह्मऔतार अग्रवाल, प्रधानाचार्य डॉ. रविशरण चौहान, ईश्वर सिंह, अर्चना चौहान, शिवेंद्र शुक्ला, मनोज गुप्ता, संजीव गंगवार, राकेश कश्यप, कृष्णपाल, अजय गंगवार, जनार्दन मिश्रा, राकेश सिंह, अशोक पांडेय, राजेश उपाध्याय और मोहित रस्तोगी आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता विष्णु गोयल ने की। संचालन सोमेश मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed