फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Many council schools remained closed for the second day

दूसरे दिन भी बंद रहे कई परिषदीय स्कूल

Tue, 06 Oct 2015 11:38 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 06 Oct 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
समायोजित शिक्षकों और शिक्षामित्रों का दिल्ली में चल रहा धरना प्रदर्शन सोमवार शाम समाप्त हो गया। लेकिन शिक्षकों के विद्यालय न पहुंचने के कारण अधिकांश विद्यालय दूसरे दिन भी बंद रहे।
विज्ञापन

समायोजन मुद्दे को लेकर जिले भर के तमाम समायोजित शिक्षक व शिक्षामित्र शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में रविवार शाम दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाले धरना प्रदर्शन के लिए रवाना हुए थे। समायोजित शिक्षकों के दिल्ली चले जाने के कारण सोमवार को करीब पांच सौ विद्यालय बंद रहे। इसके चलते स्कूल पहुंचे बच्चों को घरों को बैरंग लौटना पड़ा था।
विज्ञापन

इधर सोमवार शाम दिल्ली में शुरू हुआ धरना प्रदर्शन वार्ता के बाद समाप्त कर दिया गया। लेकिन समायोजित शिक्षकों के स्कूल न पहुंच पाने के कारण पूरनपुर, बिलसंडा, माला कालोनी, अमरिया, बरखेड़ा आदि क्षेत्रों में अधिकांश स्कूल मंगलवार को बंद रहे। हालांकि जो समायोजित शिक्षक अपने निजी वाहनों से गए थे, वह देर रात वापस लौट आए, लेकिन अधिकांश शिक्षक मंगलवार दोपहर तक ही घरों को वापस पहुंच सके। बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने बताया कि अधिकांश विद्यालय खोले गए हैं। कुछ एक स्कूल बंद होने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
चुनाव ड्यूटी करेंगे समायोजित शिक्षक
प्राथमिक शिक्षामित्र शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राम सिंह राठौर ने बताया कि दिल्ली में चल रहा धरना प्रदर्शन वार्ता के बाद समाप्त कर दिया गया है। जिन समायोजित शिक्षकों की चुनाव में ड्यूटी लगी है वह सभी उसमें भागीदारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed