{"_id":"61c4b95342eedb203d5b4644","slug":"mani-choudhary-charan-singh-s-birth-anniversary-as-farmer-s-day-pilibhit-news-bly470246114","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान दिवस के रूप में मनी चौधरी चरण सिंह की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान दिवस के रूप में मनी चौधरी चरण सिंह की जयंती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाते हुए विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित किए। उनके चित्र पर पुष्पांजलि दी।
समाजवादी पार्टी की ओर से हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने चौधरी चरण सिंह द्वारा किसानों के हितों में किए गए कार्यों पर विचार रखे। इस दौरान सपा जिला महासचिव यूसुफ कादरी, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, जिला उपाध्यक्ष बालकराम सागर, काशीराम सरोज जिया उल इस्लाम आदि लोग मौजूद रहे।
अमरिया में पंडित सुधीर तिवारी के साथ सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इनके अलावा चौधरी निहाल सिंह पीजी कॉलेज में कार्यक्रम हुए। यहां प्राचार्य डॉ. अनंत प्रकाश, कुलदीप गंगवार, मंजीत आदि लोग मौजूद रहे। ज्ञान इंटरनेशन स्कूल में भी किसान दिवस मनाया गया। यहां निदेशक देवेंद्र सिंह छाबड़ा, प्रधानाचार्य पूजा छाबड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पूरनपुर। रालोद के जिला संयोजक मोहम्मद असद खां ने उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। साजिदनूर, नशीशेर खां, पप्पू, श्रीपाल, महेश आदि थे। इसके अलावा सपा कार्यकर्ताओं ने भी जयंती मनाई। महेश आजाद, अंग्रेज सिंह आदि ने विचार रखे। आसिम रजा, नादिर रजा बरकाती, ओमकार गुप्ता आदि थे।
राष्ट्रीय लोकदल ने चौधरी चरण सिंह को किया याद
पीलीभीत। चौधरी चरण सिंह की जयंती के मौके पर राष्ट्रीय लोकदल ने कार्यक्रम का आयोजन कर उनके द्वारा किसानों के हितों में किए गए कार्यों को याद किया। इस मौके पर लोकदल के जिलाध्यक्ष आरिफ हजरत खां, फहीम खान, शावेज खान आदि लोग मौजूद रहे। संवाद