{"_id":"6683f8774cba007d3d017aba","slug":"manage-the-annual-plans-of-the-association-responsibly-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-118853-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संघ की वार्षिक योजनाओं को जिम्मेदारी से संचालित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संघ की वार्षिक योजनाओं को जिम्मेदारी से संचालित करें
विज्ञापन
बीसलपुर। बरेली से आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्रीकृष्ण ने कहा कि कार्यकर्ता संघ की वार्षिक योजनाओं को पूरी जिम्मेदारी से संचालित करें।
विभाग प्रचारक ने मंगलवार की शाम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित संघ की बैठक में कहा कि संघ की वार्षिक कार्य योजनाओं को संचालित करने में कोई लापरवाही न बरती जाए। जब योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन होगा, तभी संघ का मकसद पूरा हो पाएगा।
सभी पदाधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का पूरी तरह से निर्वहन करें। बैठक में संघ की वार्षिक योजनाओं का खुलासा भी किया गया। बैठक में संघ के सह विभाग कार्यवाह भद्रपाल गंगवार, जिला प्रचारक गोविंद बिहारी, नगर प्रचारक सर्वेश कुमार, प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख नवीन गोयल, जिला प्रचारक कृष्ण पाल, सह जिला प्रचारक राजेश कुमार, वीरेंद्र मिश्रा, सुशील कुमार ,अंकित कुमार आदि शामिल हुए। संवाद