फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   man dies under suspicious circumstances wife accused of murder in Pilibhit

Pilibhit News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पत्नी पर जहर देकर हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 19 Jul 2026 06:28 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 19 Jul 2026 06:28 PM IST
सार

पीलीभीत के बीसलपुर में रविवार को एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ी और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उसकी पत्नी पर प्रेम प्रसंग के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
man dies under suspicious circumstances wife accused of murder in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर नगर के मोहल्ला हबीबुल्लाह खान जनूबी स्थित एकता नगर कॉलोनी में रविवार सुबह एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने उसकी पत्नी पर चाय में जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने पत्नी के कथित प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन


बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अहिरवाड़ा निवासी विश्राम सागर मिश्रा ने बताया कि उनके बड़े भाई रमाकांत मिश्रा (34 वर्ष) परिवार के साथ एकता नगर कॉलोनी में रहते थे। उनके चार बच्चे हैं। आरोप है कि रमाकांत की पत्नी के शाहजहांपुर निवासी शिवम शुक्ला से पिछले चार-पांच वर्षों से संबंध थे। आरोपी रमाकांत पत्नी के मायके क्षेत्र का रहने वाला है। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। 
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि शनिवार दोपहर शिवम रमाकांत के घर पहुंचा था। शाम को रमाकांत के घर लौटने पर दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस शिवम को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। परिजनों का आरोप है कि शिवम के पास से तीन चाकू भी बरामद हुए थे। परिजनों के मुताबिक, रविवार सुबह रमाकांत की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे पहले एक निजी अस्पताल और बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी पर जहर देने का आरोप 
परिजनों का कहना है कि हालत बिगड़ने के बाद रमाकांत को उनकी पत्नी ही सीएचसी के बाद जिला अस्पताल लेकर गई। रविवार दोपहर उसकी मौत होने के बाद पत्नी घर चली गई। सूचना पर पहुंचे परिजन ने प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी पर रमाकांत को विषाक्त पदार्थ पिलाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed