{"_id":"6401b7c3eac1764cd70e6dc3","slug":"man-died-due-to-pickup-collision-on-banda-bisalpur-road-in-pilibhit-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत, बाजार से लौट रहा था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत, बाजार से लौट रहा था घर
Fri, 03 Mar 2023 02:33 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 03 Mar 2023 02:33 PM IST
सार
बिलसंडा क्षेत्र के गांव मार निवासी बुद्धसेन गुरुवार रात बाजार से सामान लेकर घर लौट रहा था, रास्ते में उसे पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र में बंडा-बीसलपुर मार्ग पर गुरुवार रात पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर गंभीर घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे बिलसंडा सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बिलसंडा क्षेत्र के गांव मार निवासी बुद्धसेन (40 साल) देर शाम सामान खरीदने के लिए बिलसंडा गया था। देर रात गांव लौटते समय बंडा-बीसलपुर रोड पर पहुंचते ही अचानक मार्ग पर आई पिकअप ने साइकिल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर से ग्रामीण गंभीर घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को बिलसंडा सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। बिलसंडा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिकअप को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन