फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   man died after being shot in Pilibhit

Pilibhit News: गोली लगने से युवक की मौत, बाग में पड़ा मिला शव; मौके से तमंचा और कारतूस बरामद

Mon, 08 Dec 2025 12:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Dec 2025 12:02 PM IST
सार

पीलीभीत के कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। सोमवार सुबह उसका शव आम के बाग में पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक मौके पर तमंचा और कारतूस मिले हैं। मृतक युवक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
man died after being shot in Pilibhit
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देशनगर स्थित आम के बाग में सोमवार सुबह अचानक गोली चलने की आवाज से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो दंग रह गए।लहूलुहान हालत में युवक का शव पड़ा था। बाग में पड़े शव के पास तमंचा और कारतूस भी मिले। सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी और कोतवाल सत्येंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


पुलिस को युवक की जेब से तीन जिंदा कारतूस मिले, जबकि एक खोखा मौके से बरामद हुआ। तमंचा और कारतूस पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed