फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Man arrested for drugging and robbing elderly man of Rs 38,000

Pilibhit News: बुजुर्ग को नशा देकर 38 हजार लूटने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 Oct 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 06 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for drugging and robbing elderly man of Rs 38,000
बरखेड़ा। तीन अक्तूबर की दोपहर एक बुजुर्ग को नशा देकर 38 हजार रुपये लूटने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गांव कासिमपुर के जगदीश प्रसाद उर्फ झंडू ने घटना को अंजाम दिया था। आरोपी से लूट के 12 हजार 500 रुपये व घटना में प्रयोग की गई बाइक बरामद की गई है। उसका दूसरा साथी महेंद्र कुमार भागा हुआ है। उसकी तलाश की जा रही है। इन दोनों के विरुद्ध विभिन्न थानों में नौ मुकदमे दर्ज हैं। गांव परेवा अनूप निवासी रिटायर अध्यापक जवाहर लाल को बैंक के बाहर से बाइक पर बैठा कर नशा देकर पतरसिया पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे डाल दिया गया था। बुजुर्ग के पुत्र उमाचरन ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी परमेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों ने बुजुर्ग को बातों में बहलाकर बाइक पर बैठाकर नशीला पेय पिलाकर रकम ले ली। बाद में बुजुर्ग को सड़क किनारे डालकर भाग हो गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed