फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Make stadium champion

अकाल एकेडमी को हराकर स्टेडियम बना चैंपियन

Wed, 25 Mar 2015 12:19 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 25 Mar 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Make stadium champion
जूनियर फुटबॉल
विज्ञापन
प्रतियोगिता का मंगलवार को फाइलन मुकाबला हुआ। इसमें स्टेडियम ट्रेनीज ने अकाल एकेडमी को 3-0 से पराजित किया। मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए।

गांधी स्टेडियम में चल रहे जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता में मंगलवार को हुए फाइनल मैच का उद्घाटन कबड्डी संघ अध्यक्ष डॉ. दिनेश तिवारी ने किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्होंने शुभकामनाएं दीं। इसके बाद अकाल एकेडमी पूरनपुर और स्टेडियम ट्रेनीज के बीच मुकाबला हुआ।

इसमें स्टेडियम ट्रेनीज ने अकाल एकेडमी को 3-0 से पराजित किया। इसमें स्टेडियम की ओर से तुषार, अक्षय, रजत, अंकित और अकाल की ओर से गुरलाल, समरवीर, दलविंदर ने बेहतर प्रदर्शन किया। मैच के समापन पर विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर बेनहर स्कूल की टीम को अनुशासित टीम की ट्राफी प्रदान की गई।

फाइनल मुकाबले के दौरान फुटबाल कोच अरविंद देवल, रेफरी अजय सोनकर, प्रमोद पंत, त्रिमोहन कुमार, कपिल देव, हरिओम देव, अमन कुमार, इंदल सिंह, अजय सोमनकर, पवन कुमार, गुरसेवक, त्रिलोक चंद्र, प्रशांत, गीता देवी, रिहान रजा खां, राजेश विश्वकर्मा, सर्वजीत सिंह, संजीव गंगवार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed