फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   make new voters bjp workers

घर-घर जाएं भाजपा कार्यकर्ता, नए मतदाता बनाएं

Wed, 24 Nov 2021 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
make new voters bjp workers
पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय का हवन पूजन के साथ उद्घाटन हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने किया। इस मौके पर उन्होंने 2022 में जीत के लिए मंत्र दिए। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा- मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान घर-घर जाएं और जो नई बहू आई है। उसे मतदाता बनवाएं। जो युवा जनवरी 2022 में 18 वर्ष के हो रहे हैं उन्हें भी मतदाता बनाएं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीलीभीत समेत प्रदेश के आठ जिलों में जिला कार्यालयों का उद्घाटन वर्चुअल के माध्यम से किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दूसरे दलों के लोगों ने केवल अपना और अपने परिवार का विकास किया। दूसरी ओर भाजपा ने राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का कार्य किया। जिला कार्यालय को जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पूर्व दर्जा सुधीर कुमार मौर्य के साथ आए 200 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर संगीतमय सुंदरकांड हुआ। सम्पूर्ण पूजन को विधि विधान से पंडित शिवानंद शास्त्री जी द्वारा सम्पन्न कराया गया। जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री डीपी भारती, पीसीयू चेयरमैन सुरेश गंगवार, विधायक संजय सिंह गंगवार, रामसरन वर्मा और बाबू राम पासवान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश गुप्ता, जिला महामंत्री लेखराज भारती, दिनेश पटेल, अमित अग्रवाल, महादेव ग्यान, राकेश सिंह, अमित बाल्मीकि, सुषमा देवी, रेखा परिहार, कमलेश गंगवार, जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी भोजवाल, स्वतंत्र देवल, विपिन मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, जिला कार्यालय मंत्री हेमराज दिवाकर, अरुण बाजपेई, जिला मंत्री अनुराग अग्निहोत्री, गौरव अवस्थी, महेश गंगवार, भारतेंदु सरकार, दीपक अग्रवाल, सत्य पाल गंगवार, डॉ. विनोद तिवारी सहित सभी मंडलों, मोर्चाओं के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed