फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Maithili captivated with songs, flute playing mesmerized

मैथिली ने गीतों से समा बांधा, बांसुरी वादन ने मंत्रमुग्ध किया

Sun, 19 Dec 2021 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Maithili captivated with songs, flute playing mesmerized
पीलीभीत। बांसुरी महोत्सव के दूसरे दिन की शाम भी बेहद खूबसूरत रही। सर्द हवाओं के बीच बांसुरी की धुन ने लोगों को मंत्रमुग्ध किया तो सोशल मीडिया पर अपने भोजपुरी गीतों से अलग पहचान बनाने वाली मैथिली ठाकुर ने अपने गीतों से समा बांधा। उनको सुनने के लिए युवाओं में जबरदस्त क्रेज दिखा।
विज्ञापन

ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में चल रहे महोत्सव में शनिवार दोपहर से विभिन्न कार्यक्रम शुरू हुए जो शाम तक जारी रहे। वहीं विभिन्न स्टालों पर भी खासा भीड़ जुटी रही। मंच पर पहाड़ों की संस्कृति भी दिखी तो तराई की तस्वीर भी उकेरी गई। शाम को बांसुरी वादन के कार्यक्रम हुए। इसके अलावा दिन में कुछ प्रतियोगिताएं भी हुईं। नृत्य प्रतियोगिता एकल में कई कॉलेजों के छात्रों ने हिस्सा लिया। डांस में हर्ष प्रथम, स्वाती मिश्रा द्वितीय एवं अवनिशा तीसरे स्थान पर रहे। गायन में शिवम पीलीभीत आइडल बने। फेस पेटिंग में बेनहर स्कूल की प्रत्युष पाठक प्रथम व अंगुरी देवी विद्यालय की छात्रा सोनिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बांसुरी वादक अलका ठाकुर ने लोगों को अपनी बांसुरी की धुनी से आनंदित किया। विभिन्न स्टालों से सामाजिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, वन एवं वन्य जीव विरासत से आम जनमानस को परिचित कराया।
विज्ञापन

हावी रहीं अव्यवस्थाएं
बांसुरी महोत्सव जितना शानदार है उतनी खराब व्यवस्थाएं। शुक्रवार रात को अफरातफरी का माहौल बना रहा। अभिनेता राजपाल यादव के मंच से उतरते वक्त धक्कामुक्की तक हो गई। कई कुर्सियां टूट गईं। धक्कामुक्की में अफसर और पुलिसकर्मी भी फंस गए थे। वहीं वालेंटियर के रूप में लगाए गए स्काउड गाइड भी नाखुश नजर आए। उनका कहना है कि उनकी ड्यूटी लगाई गई जबकि पुलिसकर्मियों ने उनसे ठीक से व्यवहार नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञान क्लब ने लगाया साइंस कार्नर
जिला विज्ञान क्लब की ओर से साइंस कार्नर लगाया गया। इसमें दस मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। समन्वयक चंद्रपाल गंगवार ने बताया कि छात्रों के साइंस मॉडलों की काफी सराहना मिली।

इस खबर में फोटो है
नशेड़ियों ने अपना अड्डा बना लिया
महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था भले ही चाकचौबंद के दावे किए गए हों लेकिन परिसर के आसपास दर्जनों शराब की खाली बोतलें पड़ी मिली। ऐसे लोग नशे की हालात में हंगामा भी कर सकते हैं।
आज के कार्यक्रम
-पूर्वाह्न ग्यारह से एक बजे तक नृत्य प्रतियोगिता
- एक से तीन बजे तक नाट्य प्रतियोगिता
- तीन से चार बजे तक फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता
- चार से पांच बजे तक नाट्य प्रस्तुति
- शाम पांच से साढ़े पांच बजे तक बांसुरी वादन
-शाम साढ़े पांच से साढ़े छह बजे तक फ्यूजन
- शाम साढ़े छह से रात साढ़े सात बजे तक बांसुरी वादन
- रात साढ़े सात से साढ़े नौ बजे तक कवि सम्मेलन
- रात साढ़े नौ से दस बजे तक सामूहिक बांसुरी वादन, 101 बांसुरी वादक एक साथ वादन करेंगे।
आज यह कलाकार होंगे खास
- शायर वसीम बरेलवी
- बांसुरी वादक रोनू मजूमदार
- देश बैंड की प्रस्तुति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed