फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Main accused in conversion case caught with more than one kg of hashish

Pilibhit News: एक किलो से अधिक चरस के साथ पकड़ा गया धर्मांतरण मामले का मुख्य आरोपी

Sun, 18 May 2025 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 18 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Main accused in conversion case caught with more than one kg of hashish
पीलीभीत। चार दिन पहले हजारा थाने में दर्ज किए गए जबरन धर्मांतरण, मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास के मुकदमे के मुख्य आरोपी को माधोटांडा पुलिस ने दो किलो 230 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। चरस के साथ एक अन्य आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस को इन आरोपियों की लंबे समय से तलाश थी। माधोटांडा पुलिस ने शनिवार को डगा पुल से कलीनगर की ओर जाने वाले खडंजा मार्ग पर दो आरोपियों को पकड़ा। इनके पास से दो किलो 230 ग्राम चरस और तमंचा बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सतनाम सिंह निवासी टाटरगंज सिंघाड़ा और छिद्दर सिंह निवासी गांव बेला थाना हजारा बताया। इसमें सतनाम सिंह के पास से पुलिस को एक किलो 20 ग्राम चरस और तमंचा बरामद हुआ। चरस के साथ पकड़े गए सतनाम सिंह का नाम चार दिन पूर्व हजारा थाने में दर्ज किए गए धर्मांतरण, मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास के मुकदमे में सबसे ऊपर है। गांव सिंंघाड़ा उर्फ टाटरगंज निवासी महिला की ओर से दर्ज कराए गए इस मुकदमे में सतनाम समेत आठ नामजद आरोपी हैं। इसके अलावा तीन से चार दर्जन अज्ञात भी मुकदमे में शामिल हैं। माधोटांडा थानाध्यक्ष अशोक पाल ने बताया कि इन आरोपियों की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। एक माह से पुलिस टीम इनके पीछे लगी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed