फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mahavir Jayanti

महावीर का दर्शन सन्मार्ग की ओर प्रेरित करने वाला

Fri, 03 Apr 2015 12:28 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 03 Apr 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
जिले भर में महावीर जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान गोष्ठी और अन्य कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन


शहर में डीएनए क्लब की ओर से गुरुवार को हुई गोष्ठी में अहिंसा, नशा मुक्ति व शाकाहार का संदेश दिए। समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा फे कहा ने कहा कि अदृश्य के अस्तित्व को स्वीकारने वाला ही पर्यावरण रक्षा के बारे में सोच सकता है। भगवान महावीर ने आलस्य, ममता, अनिद्रा तथ हिंसा को त्यागने का संदेश दिया। कहा कि महावीर दर्शन असत्य, चोरी, दुष्कर्म को निषेध बताता है। उनके दूरदर्शी विचार आज के समय में सन्मार्ग की ओर प्रेरित करते हैं।

इस दौरान अंकित, वेदप्रकाश, विकास, नीरज, अतुल वर्मा, देवेंद्र मौर्य, राहुल, चेतन कुमार, अर्श त्रिपाठी, ऋतिक सागर, निशांत, प्रदीप, आशुतोष, विशाल, वैभव पांडे, शिवम शर्मा आदि ने अहिंसा, नशामुक्ति, शाकाहार का स्वंअनुसरण करने व समाज को प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस मौके पर अर्श त्रिपाठी, विशाल गर्ग समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीसलपुर में हुई काव्य गोष्ठी
बीसलपुर। महावीर जयंती के उपलक्ष्य में मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ डॉ सुरेंद्र गंगवार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दिलीप कुमार पाठक, अनिल शुक्ला, श्रीकांत शर्मा, रामप्रकाश अवस्थी, सुधाकर त्रिपाठी स्पर्श, बनवारी लाल मूरख, ललित मिश्रा ललित, राकेश तिवारी मौजी आदि कवियों ने महावीर जयंती का महत्व प्रदर्शित करने वाली कविताएं सुनाईं। अध्यक्षता श्रीकांत ने और संचालन दिलीप कुमार ने किया। आयोजन समिति के अशोक शर्मा ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed