फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Magic crashed into trees ,Two killed

मैजिक पेड़ से टकराई, दो की मौत

Wed, 09 Dec 2015 11:33 PM IST
निगोही/पीलीभीत।
निगोही/पीलीभीत। Updated Wed, 09 Dec 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Magic crashed into trees ,Two killed
बारात में शिरकत करने के बाद घर वापस जा रही मैजिक गाड़ी मार्ग पर खड़े
विज्ञापन
वाहन से जा टकराई। इसमें मैजिक गाड़ी में सवार नौ लोगों में दो की मौत हो गई और सात घायल हो गए। घायलों को बीसलपुर अस्पताल भेजा गया।

पीलीभीत थाना बीसलपुर के स्थानीय कस्बे के मोहल्ला दुबे के रहने वाले मनोज त्रिपाठी के पुत्र राहुल त्रिपाठी की बारात शाहजहांपुर के थाना रोजा अंतर्गत गांव सुजातपुर में मंगलवार को गई थी।

राहुल की बारात में शिरकत करने के बाद में मैजिक में सवार होकर कस्बा बीसलपुर के सचिन, चन्दन, अमित, अटल, राजेश, अभिषेक, रजनीश, विपिन, श्यामाचरन नौ बाराती अपने घर रात एक बजे वापस आ रहे थे।

मैजिक शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग के निगोही थाना अंतर्गत सरनाम सिंह के ईंट-भट्टे के निकट पहुंची ही थी कि सड़क पर खड़े किसी अज्ञात वाहन में जा घुसी।

 इससे मैजिक गाड़ी में बैठे सभी बाराती घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने मैजिक गाड़ी को काट कर घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए निकट के अस्पताल बीसलपुर भेजा।

इन घायलों में 30 वर्षीय सचिन, 32 वर्षीय चन्दन ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। सात बारातियों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed