फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Magic collided with a parked trolley, driver died

Pilibhit News: खड़ी ट्राॅली से टकराई मैजिक, चालक की मौत

Tue, 18 Mar 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 18 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Magic collided with a parked trolley, driver died
सागर का फाइल फोटो।
बीसलपुर। बीसलपुर-शाहजहांपुर मार्ग पर चीनी मिल के पास सोमवार देर रात सड़क किनारे खड़ी गन्ना लदी ट्राॅली मैजिक भिड़ गई। हादसे में मैजिक वाहन चला रहे मोहल्ला ग्यासपुर निवासी सागर (25) की मौत हो गई। शाहजहांपुर निवासी दो सवारियों को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला ग्यासपुर निवासी चंद्रकली ने बताया कि उनका पुत्र सागर सोमवार को लगभग आधी रात के समय अपना मैजिक वाहन लेकर शाहजहांपुर से लौट रहा था। रास्ते में चीनी मिल के पास सड़क किनारे खड़ी गन्ना भरी ट्राॅली से मैजिक टकरा गई। हादसे में सागर व मैजिक वाहन में बैठे शाहजहांपुर के थाना रोजा के गांव मंडरा सरल निवासी प्रियांशु और सत्यपाल घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां से सागर को बरेली ले जाया जा रहा था, रास्ते में उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद सागर की मां चंद्रकली, पत्नी काजल देवी, पुत्र कार्तिक कुमार, गणेश कुमार, भाई आकाश कुमार, अजय कुमार और बहन संजना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 25 दिन पहले पिता और छह माह पूर्व भाई की हुई थी मौत
मां चंद्रकली ने बताया कि एकमाह पूर्व सागर के पिता तौलेराम और छह माह पूर्व भाई अभी कुमार की बीमारी से मौत हो गई थी। छह माह में तीन सदस्यों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed