{"_id":"6a0f632c7685231c3d0e4cd6","slug":"madrassa-operator-arrested-for-lack-of-recognition-released-on-bail-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-160106-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मान्यता न होने पर सील मदरसे का संचालक गिरफ्तार, जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मान्यता न होने पर सील मदरसे का संचालक गिरफ्तार, जमानत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। बगैर मान्यता के संचालित मदरसा को सील करने के बाद पुलिस ने मदरसा संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। उसके बाद पुलिस ने मदरसा संचालक मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी हाफिज मोहम्मद तस्लीम खां को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार किया और एसडीएम के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई।
गलत ढंग से मदरसा संचालन की शिकायत डीएम से की गई थी। डीएम के निर्देश पर मंगलवार जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य ने एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, सीओ प्रतीक दहिया के साथ शेरपुर रोड पर सिमरिया ताल्लुके महाराजपुर में खतून बेगम एजुकेशनल ट्रस्ट के नाम से चल रहे मदरसा पर छापा मारा। मदरसा संचालक के मान्यता से संबंधित कागजात न दिखा पाने पर मदरसा को सील कर दिया था।
कोतवाली पुलिस ने दरोगा वरुण राणा की ओर से मदरसा संचालक मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी हाफिज मोहम्मद तस्लीम खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मदरसा में तीस से चालीस बच्चे पढ़ाई करते है। कोतवाल पवन कुमार पांडेय ने बताया कि मदरसा संचालक को बुधवार को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार किया था। वहीं, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही मदरसे का संचालन शुरू किया गया। मान्यता न होने पर उसे सील करने के साथ कानूनी कार्रवाई कराई गई है। संवाद